भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने रविवार को ओखला में एक जनसभा को संबोधित करते हुए लोगों से पांच फरवरी को होने वाले चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार मनीष चौधरी को वोट देने का आग्रह किया. उन्होंने आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी (आप) महिला मतदाताओं का व्यक्तिगत डेटा जुटा रही है. ईरानी ने सभा को संबोधित करते हुए लोगों से पांच फरवरी को वोटिंग मशीन पर ‘कमल' के निशान वाला बटन दबाने का आह्वान किया. उन्होंने ‘आप' पर महिलाओं के लिए 2,100 रुपये की ‘महिला सम्मान योजना' के लिए उन्हें पंजीकृत करने की आड़ में महिला मतदाताओं का व्यक्तिगत डेटा एकत्र करने का आरोप लगाया और इसे महिलाओं के लिए ‘‘सुरक्षा खतरा'' बताया.
ईरानी ने कहा, ‘‘कार्यकर्ता महिला मतदाताओं से फॉर्म भरवाकर (आप की महिला सम्मान योजना पंजीकरण प्रक्रिया का संदर्भ देते हुए) जानकारी एकत्र कर रहे हैं, जिसमें लोगों से उनका पता, फोन नंबर और परिवार के सदस्यों जैसा विवरण लिया जा रहा है.'' उन्होंने कहा, ‘‘यह संवेदनशील जानकारी संभावित रूप से कबाड़ विक्रेता या शराब की दुकानों के हाथों में जा सकती है, जिससे गंभीर सुरक्षा जोखिम पैदा हो सकता है. मैं आपसे सतर्क और सजग रहने का आग्रह करती हूं.''
-
नोबेल विजेताओं जैसी दिमागी ताकत और पलक झपकते ही मौत! CIA के पूर्व प्रमुख ने AI युद्ध पर दी सबसे खौफनाक चेतावनी -
'एक दिमाग में लाखों आइंस्टाइन से बेहतर है एक हृदय में लाखों बुद्ध',AI के सवाल पर BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
PM मोदी ने याद दिलाई 12 लाख तक की आय पर टैक्स छूट, बोले- 'जो मिला वो हजम...ऐसे नहीं चलता!' -
NDTV World Summit में PM मोदी का राहुल गांधी पर वार, बोले- "कांग्रेस अपने फेल प्रोडक्ट की..." -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
NDTV World Summit में पीएम मोदी ने गिनाईं एशियाड की उपलब्धियां, 'सेपकटकरॉ' का भी किया जिक्र -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...!
ईरानी ने आम आदमी पार्टी (आप) सरकार पर दिल्ली के निवासियों से किए गए प्रमुख वादों को पूरा नहीं करने का आरोप लगाते हुए उसकी आलोचना की. उन्होंने ‘आप' पर स्वच्छ पेयजल और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा जैसी बुनियादी सेवाएं प्रदान न करने का आरोप लगाया और कहा कि ये उनके चुनावी वादों का मुख्य हिस्सा थे. ईरानी ने कहा, “आप ने दिल्ली के लोगों से स्वच्छ पानी और अच्छी स्वास्थ्य सेवाओं का वादा किया था, लेकिन ये वादे अधूरे रह गए.” उन्होंने कहा, “दिल्ली के लोग इससे बेहतर के हकदार हैं और अब बदलाव करने का समय आ गया है.”
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं