विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा के टोल प्लाजा पर दबंगों का आतंक, बैरियर तोड़ते हुए निकालीं कई गाड़ियां, कर्मियों को भी पीटा, VIDEO

ग्रेटर नोएडा के दादरी थाना क्षेत्र में स्थित लुहारली टोल प्लाजा पर दबंगों के आतंक का मामला सामने आया है. NH-91 पर स्थित इस टोल प्लाजा पर बीती रात दबंगों ने बिना टोल दिए बूम बैरियर तोड़ते हुए कई गाड़ियां निकाली. जब टोल कर्मियों ने विरोध किया तो उनके साथ मारपीट भी की.

ग्रेटर नोएडा के टोल प्लाजा पर दबंगों का आतंक, बैरियर तोड़ते हुए निकालीं कई गाड़ियां, कर्मियों को भी पीटा, VIDEO
टोल प्लाजा पर बैरियर तोड़ते हुए गाड़ियां निकालते दबंग.
ग्रेटर नोएडा:

ग्रेटर नोएडा के दादरी थाना क्षेत्र के लुहारली टोल प्लाजा पर रात को दबंगों का जबरदस्त आतंक देखने को मिला, जहां दबंगों ने गाड़ियों के हूटर बजाते हुए टोल प्लाजा के बूम बैरियर को तोड़ दिया और उसके बाद एक दर्जन गाड़ियों को बिना पैसे के वहां से निकाल लिया. जब टोल कर्मियों के द्वारा उन लोगों से पैसे मांगे गए और गाड़ियों को निकालने से रोका गया तो उन्होंने टोल कर्मियों के साथ भी जमकर मारपीट की. जब एक टोलकर्मी उनसे बचने के लिए भागा तो उन आरोपियों के द्वारा उस टोलकर्मी करीब एक किलोमीटर तक पीछा किया गया और उसके साथ में जमकर मारपीट की गई. 

हूटर बजाते हुए बैरियर तोड़ जबरन निकालीं गाड़ियां

ईंट पत्थर से टोलकर्मी पर हमला किया गया. बाद में टोलकर्मी को लहूलुहान हालत में अधमरा कर बदमाश मौके से फरार हो गए. खुर्जा के रहने वाले लोकमान सिंह ने बताया कि वह काफी लंबे समय से नेशनल हाईवे 91 के लुहालरी टोल प्लाजा पर काम करता है. बुधवार रात में करीब 7:45 बजे कुछ गाड़ियां टोल प्लाजा पर आईं और उनके द्वारा हूटर बजाकर उन गाड़ियों को जबरन निकालने की कोशिश की गई.

विरोध पर टोल कर्मी के साथ मारपीट

उन्होंने आगे बताया कि जब बैरियर नहीं खोला गया तो उन लोगों के द्वारा बूम बैरियर को ही गाड़ियों से तोड़ दिया गया और एक के बाद एक लगातार में गाड़ियों को निकालने लगे. यह देखकर टोल कर्मचारियों के द्वारा बूम बैरियर को लगाया गया तो उन लोगों ने टोल कर्मचारियों के साथ हाथापाई करनी शुरू कर दी. मैंने जब उन्हें रोका तो उन्होंने मेरे साथ मारपीट की और जब मैं बचने के लिए भाग तो उन्होंने मेरा पीछा करते हुए मुझे गिरा कर पीटा और करीब 1 किलोमीटर तक मेरा पीछा किया. मुझ पर ईंट से वार किया जिससे मेरे सर में काफी चोट आई है.

दबंगों की करतूत सीसीटीवी में कैद, पुलिस कर रही आरोपियों की तलाश

इस मारपीट में टोल कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हुआ है, अभी वह अस्पताल में भर्ती है, वही यह पूरी घटना टोल प्लाजा पर लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुई है, जिसमें दबंग की दबंगई देखी जा सकती है. पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश में जुट गई है.

यह भी पढ़ें - VIDEO: टोल प्लाजा पर दबंगों का हंगामा, कर्मचारियों को डंडे से पीटा, कंट्रोल रूम में की तोड़फोड़

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Greater Noida, Greater Noida Toll Plaza, Dadri Toll Plaza, Toll Plaza Viral Video, Toll Plaza Viral
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com