विज्ञापन

पृथला से ग्रेटर नोएडा वेस्ट आने-जाने वालों को जाम की दिक्कत, 45 दिन चलेगी हिंडन ब्रिज की मरम्मत

ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी ने हिंडन ब्रिज की मरम्मत का काम शुरू करने जा रही है, जो नोएडा और ग्रेटर नोएडा वेस्ट को जोड़ता है. मरम्मत करीब 45 दिन चलेगी और इस दौरान यहां ट्रैफिक जाम की समस्‍या देखने को मिल सकती है.

पृथला से ग्रेटर नोएडा वेस्ट आने-जाने वालों को जाम की दिक्कत, 45 दिन चलेगी हिंडन ब्रिज की मरम्मत
ग्रेटर नोएडा वेस्‍ट वालों के लिए मुसीबत, हिंडन ब्रिज की होगी मरम्‍मत (फोटो- NDTV )
नोएडा:

अगर आप ग्रेटर नोएडा वेस्‍ट में रहते हैं और नोएडा या दिल्‍ली में काम करते हैं, तो आपको अगले कुछ दिनों तक भयंकर ट्रैफिक जाम का सामना करना पड़ सकता है. ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी नोएडा और ग्रेटर नोएडा वेस्ट को जोड़ने वाले हिंडन ब्रिज की मरम्‍मत का काम शुरू हो गया है. ये ब्रिज पृथला और गौड़ चौक को जोड़ता है और रोजाना यहां से हजारों वाहन निकलते हैं. बताया जा रहा है कि हिंडन ब्रिट को रिपेयर करने का काम लगभग 45 दिनों तक चलेगा. इस दौरान ब्रिज की की एक लेन बंद रहेगी.  

ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी हिंडन ब्रिज की करेगा मरम्मत 

हिंडन ब्रिज के रिपेयर वर्क के कारण यहां ट्रैफिक जाम की समस्या हो सकती है. नोएडा प्राधिकरण ने बताया कि इस ब्रिज के दोनों ओर सड़क कई जगह से टूट चुकी है, जिसके चलते लंबे समय से इसकी मरम्मत करने की योजना बनाई जा रही थी. सड़क की स्थिति सुधारने के लिए चरणबद्ध तरीके से काम किया जा रहा है, ताकि ट्रैफिक पूरी तरह बाधित न हो. हालांकि, काम के दौरान कुछ लेन बंद रहेंगी, इसलिए लोगों को सावधानी बरतने और समय का ध्यान रखते हुए घर से निकलने की सलाह दी जाती है. 

रिपेयर के वक्त एक लेन रहेगा बंद

लगभग 30 साल पुराने हिंडन ब्रिज पर रिपेयर का काम सबसे पहले नोएडा से चार मूर्ति चौक की ओर आने वाली एक लेन पर शुरू किया जाएगा.  इस दौरान संबंधित लेन को वाहनों के लिए बंद रखा जाएगा और बाकी लेन से ट्रैफिक गुजरने के लिए खुली रखी जाएंगी. प्राधिकरण के अधिकारियों का कहना है कि पहली लेन का काम पूरा होने के बाद दूसरी लेन पर काम शुरू किया जाएगा. हालांकि, इस ब्रिज से गुजरने वाली गाडि़यों की संख्‍या को देखते हुए लगता है कि अगर एक लेन को बंद किया जाता है, तो ट्रैफिक की रफ्तार काफी धीमी हो जाएगा. ऐसे में यहां लंबा जाम भी देखने को मिल सकता है. 

ये भी पढ़ें :-20 मिनट में IGI से जेवर एयरपोर्ट, गुरुग्राम जाना भी होगा आसान, अंडरग्राउंड टनल से बदलेगी यात्रा, जानें रूट मैप और पूरी प्लानिंग

नोएडा, सूरजपुर, क्रॉसिंग्स रिपब्लिक जाने वालों को भी होगी समस्‍या 

हिंडन ब्रिज पर मरम्‍मत का काम शुरू होने से पहले ही गौर चौक के आसपास ट्रैफिक की समस्‍या बनी हुई है. दरअसल, गौर चौक पर छह-लेन वाले अंडरपास के निर्माण के कारण, चौराहे के दोनों तरफ ताज हाईवे पर पहले से ही ट्रैफिक पर रोक लगी हुई है. ग्रेटर नोएडा वेस्ट के रहने वालों के लिए ये दोनों परेशानियां एक साथ आ गई हैं. इससे चौराहे पर ट्रैफिक जाम की समस्‍या बढ़ सकती है. गौर चौक से रोजाना हजारों वाहन गुजरते हैं. यहां नोएडा, सूरजपुर, क्रॉसिंग्स रिपब्लिक और दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे से आने वाला ट्रैफिक गुजरता है.

ये भी पढ़ें:- ग्रेटर नोएडा के गौर सिटी में फ्लैट की छत का गिरा प्लास्टर, बाल बाल बचा परिवार, सामान हुआ क्षतिग्रस्त

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Noida Extension, Noida Traffic Jam, Greater Noida West News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com