विज्ञापन

VIDEO: टोल प्लाजा पर दबंगों का हंगामा, कर्मचारियों को डंडे से पीटा, कंट्रोल रूम में की तोड़फोड़

गुरुग्राम के घामडौज टोल प्लाजा पर टोल टैक्स विवाद के बाद दबंग युवकों ने जमकर हंगामा किया. लाठी‑डंडों से लैस आरोपियों ने टोल कर्मचारियों को बेरहमी से पीटा और कंट्रोल रूम में तोड़फोड़ की. घटना में दो कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हुए हैं.

VIDEO: टोल प्लाजा पर दबंगों का हंगामा, कर्मचारियों को डंडे से पीटा, कंट्रोल रूम में की तोड़फोड़

Toll Plaza Assault Video: गुरुग्राम के घामडौज टोल प्लाजा पर सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब टोल टैक्स को लेकर हुआ मामूली विवाद अचानक हिंसा में बदल गया. लाठी‑डंडों से लैस युवकों ने टोल कर्मचारियों पर हमला किया, उन्हें बेरहमी से पीटा और कंट्रोल रूम में घुसकर जमकर तोड़फोड़ की. इस पूरी घटना का वीडियो सामने आया है, जिसने कानून‑व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं.

साहिल मनचंदा की रिपोर्ट...

टोल टैक्स विवाद से शुरू हुआ बवाल

घटना गुरुग्राम के घामडौज टोल प्लाजा की है. बताया जा रहा है कि सुबह करीब 10 बजे कुछ युवक गाड़ी से टोल पर पहुंचे थे. टोल टैक्स को लेकर उनकी कर्मचारियों से कहासुनी हो गई. उस समय विवाद शांत हो गया और युवक वहां से चले गए.

लाठी‑डंडे लेकर लौटे आरोपी

कुछ देर बाद वही युवक अपने आधा दर्जन साथियों को लेकर दोबारा टोल प्लाजा पहुंचे. इस बार सभी के हाथों में लाठी‑डंडे थे. देखते ही देखते उन्होंने टोल कर्मियों पर हमला कर दिया और दौड़ा‑दौड़ाकर कर्मचारियों को पीटने लगे.

कंट्रोल रूम में घुसकर तोड़फोड़

हमलावर यहीं नहीं रुके. उन्होंने टोल प्लाजा के कंट्रोल रूम में घुसकर मशीनों और अन्य सामान को नुकसान पहुंचाया. अचानक हुए इस हमले से टोल प्लाजा पर अफरा‑तफरी का माहौल बन गया और वहां मौजूद वाहन चालक भी सहम गए.

दो कर्मचारी गंभीर रूप से घायल

लाठी‑डंडों से हुए हमले में दो टोल कर्मचारियों को गंभीर चोटें आई हैं. दोनों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है. टोल प्लाजा प्रबंधन के मुताबिक कर्मचारियों की हालत फिलहाल स्थिर है. टोल प्लाजा पर लगे सीसीटीवी कैमरों में पूरी घटना कैद हो गई है. फुटेज में साफ दिख रहा है कि किस तरह युवक बेखौफ होकर कर्मचारियों पर हमला कर रहे हैं और तोड़फोड़ मचा रहे हैं.

पुलिस जांच में जुटी, आरोपियों की तलाश

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. टोल प्लाजा प्रबंधन की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है. पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान में जुटी है और जल्द ही उनकी गिरफ्तारी की बात कही जा रही है.

लेखक के बारे में
img
धीरज आव्हाड़
Chief Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Gurugram Toll Plaza Violence, Toll Plaza Assault Video, Gurugram Breaking News, Haryana Toll Plaza Incident, Toll Plaza Staff Beaten, Toll Tax Dispute Violence
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com