विज्ञापन

दिल्ली के कश्मीरी गेट पर तैनात हेड कॉन्स्टेबल को स्कूटी ने मारी टक्कर, फिर मिनी ट्रक ने रौंदा, मौत

हेड कॉन्स्टेबल अनिल कुमार राजस्थान के कोटपुतली जिले के जटगंवारा गांव के रहने वाले थे और वो दिल्ली के छतरपुर इलाके में किराए के मकान में रह रहे थे.

दिल्ली के कश्मीरी गेट पर तैनात हेड कॉन्स्टेबल को स्कूटी ने मारी टक्कर, फिर मिनी ट्रक ने रौंदा, मौत
सड़क हादसे में हेड कांस्टेबल अनिल कुमार की मौत

दिल्ली के कश्मीरी गेट के ISBT इलाके में एक स्कूटी चालक ने हेड कांस्टेबल अनिल कुमार (Head Constable Anil Kumar) को टक्कर मार दी. इसके बाद एक मिनी ट्रक ने उन्हें कुचल डाला. इस हादसे में  हेड कांस्टेबल की मौत हो गई. हादसा उस वक्त हुआ जब हेड कांस्टेबल ड्यूटी पर तैनात थे.

हेड कांस्टेबल को पहले स्कूटी चालक ने मारी टक्कर

हेड कांस्टेबल अनिल कुमार कश्मीरी गेट के ISBT के रिंग रोड पर शांति वन से चंदगी राम अखाड़े की तरफ जाने वाले कैरिज-वे पर तैनात थे. इसी दौरान हनुमान मंदिर की तरफ से आ रही एक स्कूटी (जिस पर तीन लोग सवार थे) ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर लगने से हेड कांस्टेबल अनिल सड़क पर गिर गए. इसी दौरान पीछे से आ रहा छोटा हाथी वाहन उनके ऊपर चढ़ गया. हादसे के तुरंत बाद उन्हें गंभीर हालत में सिविल लाइंस स्थित सुश्रुत ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें बचाने की काफी कोशिश की, लेकिन इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

परिजनों में मचा कोहराम

घटना के बाद स्कूटी सवार मौके से फरार हो गए, जबकि छोटा हाथी वाहन चालक को मौके पर ही पकड़ लिया गया. पुलिस अब फरार स्कूटी सवारों की तलाश कर रही है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है. पुलिस अधिकारियों ने हादसे की सूचना हेड कांस्टेबल अनिल के परिजनों को दे दी है. जिसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया. अनिल कुमार दिल्ली के छतरपुर इलाके में किराए के मकान में रह रहे थे, जबकि उनका परिवार राजस्थान के कोटपुतली जिले के बहरोड़ क्षेत्र स्थित गांव जटगंवारा में रहता है. दिल्ली पुलिस परिवार को हर संभव मदद उपलब्ध करा रही है.

ये भी पढ़ें: तुगलकाबाद अग्निकांड: संदिग्ध महिला ने खोला राज, पेट्रोल डाल स्कूटी जलाई, पर बिल्डिंग में जिंदा जल गए 3 लोग

ये भी पढ़ें:कालकाजी में एक रेस्टोरेंट में लगी भीषण आग, 3 LPG सिलेंडर फटे, दमकल टीम ने बुजुर्ग महिला को बचाया

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi Traffic Police, Delhi News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com