विज्ञापन

नोएडा में महामाया फ्लाईओवर के पास हादसा, फर्रुखाबाद से दिल्ली जा रही बस पलटी, कई लोग घायल

नोएडा में महामाया फ्लाईओवर के पास एक बस पलट गई. इस हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया.

नोएडा में महामाया फ्लाईओवर के पास हादसा, फर्रुखाबाद से दिल्ली जा रही बस पलटी, कई लोग घायल
इस हादसे में बस पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया.

नोएडा (Noida) के महामाया फ्लाईओवर के पास भीषण सड़क हादसा हो गया है. यात्रियों से भरी तेज रफ्तार बस डिवाइडर से टकराकर पलट गई. इस हादसे में करीब एक दर्जन यात्रियों को गंभीर चोटें आईं है. सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया. बस फर्रुखाबाद से दिल्ली जा रही थी. दुर्घटना इतनी जबरदस्त थी कि बस का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया. 

मौके पर मची चीख-पुकार, एक दर्जन यात्री घायल

जानकारी के अनुसार, नोएडा के महामाया फ्लाईओवर के पास तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई. इससे बस पलट गई. बस पलटते ही यात्रियों में चीख-पुकार मच गई. इस हादसे में बस में सवार एक दर्जन यात्री घायल हो गए. हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटना में घायल सभी यात्रियों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया.

बस का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया.

यातायात पुलिस ने क्रेन से बस को हटवाकर सड़क किनारे कराया और मौके पर यातायात व्यवस्था को सुचारु रूप से संचालित कराया.

ये भी पढ़ें: UP News: सहारनपुर सड़क हादसे में उजाड़ा पूरा परिवार; मां-बहन और मासूम बेटी समेत चार की मौत

ये भी पढ़ें: UP चुनाव 2027: बहराइच से ओवैसी फूंकेंगे चुनावी बिगुल, क्‍या SP के वोटबैंक में सेंध लगा पाएगी AIMIM?

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Noida News, UP News, Uttar Pradesh News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com