विज्ञापन

दिल्ली-NCR में आज शाम और रात में कैसा रहेगा मौसम? IMD ने दिया ताजा अपडेट; अलर्ट भी जारी 

मौसम विभाग का कहना है कि अगले कुछ दिनों तक दिल्ली-एनसीआर में मौसम का यही रुख बना रह सकता है. ऐसे में एनसीआर के निवासियों को फिलहाल भीषण गर्मी और लू से राहत मिलने की संभावना है.

दिल्ली-NCR में आज शाम और रात में कैसा रहेगा मौसम? IMD ने दिया ताजा अपडेट; अलर्ट भी जारी 
  • दिल्ली-NCR में 14 से 16 जून तक आंशिक बादल छाए रहेंगे और 15 जून को हल्की बारिश और तेज हवाओं का येलो अलर्ट है
  • 14-15 जून को पूर्वी यूपी और राजस्थान में तेज हवाओं के साथ धूल भरी आंधी का आरेंज अलर्ट भी जारी किया गया है
  • 14 जून को मॉनसून पश्चिम बंगाल, बिहार, ओडिशा, झारखंड और छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में आगे बढ़ गया है
नई दिल्ली:

मौसम विभाग ने एक बार फिर से दिल्ली-एनसीआर में मौसम में बदलाव की संभावना जताई है. रविवार और सोमवार को आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे. वहीं रविवार को शाम के समय आंधी के साथ हल्की बारिश हो सकती है. आने वाले कुछ घंटों में राष्ट्रीय राजधानी और आसपास के कुछ इलाकों में गरज-चमक या हल्की बूंदाबांदी की संभावना है. मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, हाल ही में हुए आंधी-तूफान के बाद आज तापमान में थोड़ी राहत बनी रहेगी, लेकिन हवा में उमस के कारण गर्मी महसूस होगी.

दिल्ली में 14 से 16 जून जून तक आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे. 15 जून को दोपहर से शाम के समय में गर्जन बिजली चमकने के साथ बहुत हल्की से हल्की वर्षा होने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की तीव्र हवाएं चलने की संभावना है, जिनके झोंके 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकते हैं. इसके लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है. 14 और 16 जून को दोपहर शाम के समय गर्जन वाले बादल विकसित होने की संभावना है.

दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 37 से 39 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान अनुमान है. वहीं अगले 7 दिनों में अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे 4 से 6 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होगी. दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है.

वहीं 14 और 15 जून को पूर्वी उत्तर प्रदेश और राजस्थान में कहीं-कहीं पर मेघ गर्जन बिजली चमकने के साथ झोंकेदार हवाएं 50 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से चलने की संभावना है. साथ ही राजस्थान में कहीं-कहीं पर धूल भरी आंधी आने की संभावना है, इसके लिए इन राज्यों में आरेंज अलर्ट जारी किया गया है. 14 और 15 जून को जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कहीं-कहीं पर मेघ गर्जन बिजली चमकने के साथ झोंकेदार हवाएं 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से चलने की संभावना है. इसके लिए इन राज्यों में येलो अलर्ट जारी किया गया है.

Photo Credit: IANS

14 जून को दक्षिण-पश्चिम मॉनसून पश्चिम बंगाल और बिहार के कुछ और हिस्सों के साथ-साथ ओडिशा और झारखंड के कुछ इलाकों में भी आगे बढ़ गया है. भारत मौसम विभाग के ताज़ा पूर्वानुमान के मुताबिक, "अगले 4-5 दिनों में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के महाराष्ट्र के और हिस्सों, कर्नाटक, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और पश्चिम बंगाल के बाकी हिस्सों, ओडिशा, झारखंड और बिहार के कुछ और हिस्सों और दक्षिण छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में आगे बढ़ने के लिए हालात अनुकूल हैं."

दरअसल मॉनसून इस बार देर से केरला पहुंचा है. मानसून के केरल तट से टकराने की तारीख 1 जून है, लेकिन इस साल मानसून तीन दिन की देरी से केरला पहुंचा है. 4 जून, 2026 से अब तक मॉनसून उत्तर-पूर्व भारत के सभी राज्यों के साथ-साथ केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, महाराष्ट्र, गोवा, पश्चिम बंगाल, बिहार, ओडिशा और झारखण्ड पहुंच चुका है.

भारत मौसम विभाग के मुताबिक, "अगले 6-7 दिनों के दौरान उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश और असम और मेघालय में कुछ जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है."

हालांकि महाराष्ट्र के कुछ इलाकों में आम लोगों मॉनसून का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं. मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि अगले 3-4 दिनों के दौरान मराठवाड़ा और विदर्भ के कुछ इलाकों में लू (हीट वेव) चलने की बहुत संभावना है.

मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है कि 14 से 17 जून के दौरान मराठवाड़ा और 14 से 16 जून के दौरान विदर्भ के कुछ इलाकों में लू चलने की बहुत संभावना है.

अधिकतम/दिन के तापमान का पूर्वानुमान:

  • 18 जून तक उत्तर-पश्चिम भारत में अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे 4-6°C की बढ़ोतरी होने की संभावना है.
  • 16 जून तक मध्य भारत में अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी होने की संभावना है.
  • 18 जून तक महाराष्ट्र में अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा. 
  • 19-20 जून के दौरान तापमान में धीरे-धीरे 2-3°C की गिरावट आएगी.

इसे भी पढ़ें: Monsoon 2026: एमपी-छत्तीसगढ़ में लेट पहुंचेगा मानसून, मौसम विभाग ने बताई संभावित तारीख

इसे भी पढ़ें: यूपी-द‍िल्‍ली और राजस्‍थान में बार‍िश से ग‍िरा तापमान, मौसम व‍िभाग की आई नई भव‍िष्‍यवाणी

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi NCR Weather Update, Delhi NCR Weather News Today, Today Weather Delhi NCR, IMD Latest Update, IMD Alert Updates
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com