विज्ञापन

नोएडा में Gold Flake समेत कई ब्रांड्स के नकली सिगरेट बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़, ऐसे लगाते हैं लोगों को चूना

सेंट्रल नोएडा की थाना फेस-2 पुलिस ने नकली सिगरेट बनाकर ब्रांडेड नामों से बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों के पास से गोल्ड फ्लेक और कैप्स्टन के हजारों खाली डिब्बे, तंबाकू, सिगरेट बनाने की मशीनें और सप्लाई में इस्तेमाल कार बरामद हुई है.

नोएडा में Gold Flake समेत कई ब्रांड्स के नकली सिगरेट बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़, ऐसे लगाते हैं लोगों को चूना
NDTV

सेंट्रल नोएडा में थाना फेस-2 पुलिस ने नकली सिगरेट बनाने और उन्हें असली ब्रांड के नाम पर बाजार में बेचने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है. पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. इनके कब्जे से नकली सिगरेट बनाने में इस्तेमाल होने वाली मशीनें, हजारों खाली डिब्बे और तंबाकू बरामद किया गया है.

पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान संदीप और संदीप उर्फ संजीव उर्फ सन्नी के रूप में हुई है. दोनों आरोपी कथित तौर पर गोल्ड फ्लेक और कैप्स्टन जैसे ब्रांड के नाम पर नकली सिगरेट तैयार कर बाजार में सप्लाई करते थे.

बड़ी संख्या में जब्ती

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से गोल्ड फ्लेक सिगरेट के 3500 खाली डिब्बे, कैप्स्टन के 1440 खाली डिब्बे, 700 ग्राम खुला तंबाकू, सिगरेट बनाने और पैकिंग से संबंधित मशीनें तथा अन्य सामान बरामद किया है. इसके अलावा माल की सप्लाई में इस्तेमाल होने वाली टोयोटा ग्लैंजा कार भी जब्त की गई है.

पांच लाख की कीमत का फर्जी सामान जब्त

वही डीसीपी सेंट्रल नोएडा  प्रवीण रंजन सिंह ने बताया कि यह आरोपी  नकली सिगरेट को ब्रांडेड पैकिंग में भरकर दुकानदारों को असली बताकर बेचते थे और मुनाफा कमाते थे. यह नकली सीक्रेट जो बरामद की गई हैं उनकी कीमत करीब पांच लाख रुपये है और पुलिस अब दोनों आरोपियों से पूछताछ कर इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटा रही है.

यह भी पढ़ें: नकदी, सोना, रिजॉर्ट... अफसर की संपत्ति देख सबकी आंख फटी की फटी रह गई... MP में टाइगर रिजर्व का मामला क्या है?

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Noida Police, Crim News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com