- योगी सरकार ने उत्तर प्रदेश के कानपुर नगर और नोएडा में दो सीनियर पुलिस अधिकारियों के ट्रांसफर किए हैं.
- IPS संकल्प शर्मा को नोएडा का ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर नियुक्त किया गया है, वे पहले कानपुर नगर में कार्यरत थे.
- संतोष कुमार मिश्रा को कानपुर नगर का ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर बनाया गया है, वे पहले जालौन जिले में थे.
उत्तर प्रदेश में मंगलवार को योगी सरकार ने दो सीनियर पुलिस अधिकारियों के ट्रांसफर किए हैं. कानपुर नगर और नोएडा में दो सीनियर पुलिस अधिकारियों को ज्वाइंट कमिश्नर की जिम्मेदारी सौंपी गई है. दोनों के ट्रांसफर ऑर्डर तत्काल प्रभाव से लागू कर दिए हैं. आईपीएस अधिकारी संकल्प शर्मा को गौतमबुद्धनगर (नोएडा) की जिम्मेदारी दी गई है. जबकि संतोष कुमार मिश्रा को कानपुर नगर की जिम्मेदारी दी गई है. यूपी के दोनों शहरों के पुलिस विभाग में हुआ यह तबादला अहम माना जा रहा है, क्योंकि दोनों ही यूपी के बड़े शहर हैं, जहां कानून व्यवस्था को लेकर पुलिस सर्तक रहती है.
नोएडा में बदलाव
अधिकारी संकल्प शर्मा को नोएडा का ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर बनाया गया है. वह अब तक पुलिस कमिश्नरेट कानपुर नगर में पुलिस आयुक्त की जिम्मेदारी निभा रहे थे. अब उन्हें नई जिम्मेदारी दी है. संकल्प शर्मा इससे पहले भी यूपी में कई अहम जिम्मेदारियां निभा चुके हैं. योगी सरकार की तरफ से अब उन्हें नोएडा जिले में भेजा गया है.

संतोष कुमार मिश्रा भेजे गए कानपुर नगर
आईपीएस अधिकारी संतोष कुमार मिश्रा को कानपुर नगर का ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर की जिम्मेदारी सौंपी गई है. वह जालौन जिले में पुलिस उपमहानिरीक्षक की जिम्मेदारी निभा रहे थे, लेकिन अब उन्हें कानपुर नगर भेजा गया है. कानपुर नगर बड़ा एरिया है, ऐसे में उनकी जिम्मेदारी अहम है.
ये भी पढ़ेंः एक ही मामले में 2 याचिका, अदालत से सच छिपाया; इलाहाबाद HC ने तगड़ा जुर्माना लगाया, अब SSP को मिलेंगे 50 हजार
यूपी में आगामी विधानसभा चुनाव के पहले पुलिस विभाग में भी लगातार ट्रांसफर किए जा रहे हैं. अब तक कई जिलों में बदलाव हो चुका है. माना जा रह है कि आने वाले दिनों में यूपी में कुछ और ट्रांसफर दिख सकते हैं.
ये भी पढे़ंः एक ही मामले में 2 याचिका, अदालत से सच छिपाया; इलाहाबाद HC ने तगड़ा जुर्माना लगाया, अब SSP को मिलेंगे 50 हजार
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं