मोहित उलवा और मनाल चौहान ने कुछ ऐसा कर दिखाया जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की थी. शनिवार को अल अमरात में खेले गए अंडर-19 एशिया कप के फाइनल में, इस भारतीय जोड़ी ने पाकिस्तान को एक विकेट से चौंकाने वाली हार दी. 338 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए, इन दोनों ने महज 35 गेंदों में 57 रनों की साझेदारी की. आखिरी कुछ ओवरों में जीत के लिए आवश्यक रन-रेट 10 के पार पहुंच जाने से भारतीय टीम मुश्किल स्थिति में थी, लेकिन चौहान की 32 गेंदों में 47 रनों की पारी और उलवा की 26 गेंदों में नाबाद 49 रनों की पारी ने भारत को ऐसी जीत दिलाई जिसे लंबे समय तक याद रखा जाएगा. इस जीत के बाद भारतीय खिलाड़ियों के जज्बात चरम पर थे, और इसका नजारा तब देखने को मिला जब उलवा ने जीत दिलाने वाले रन बनाए. भारतीय खिलाड़ियों ने विरोधी टीम को काफी आक्रामक अंदाज में विदाई दी.
What A Great match IND win 1 wicket 💥👑🔥 #indvspak IND under 19 Final Win https://t.co/J33V3b9LJF
— cricket Live (@Msdhoni1546796) November 14, 2026
What a win by u19 boys unbelievable chase India won the u19 asia Cup #INDvsPAK https://t.co/fG7c6XnJgZ
— Santoshvk18 (@269signofff) November 14, 2026
इससे पहले सांसे थाम देने वाले मुकाबले में भारत की अंडर-19 क्रिकेट टीम ने शनिवार को 2026 ACC मेन्स अंडर-19 एशिया कप के फाइनल में अपने चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान अंडर-19 को एक रोमांचक मुकाबले में आखिरी ओवर में एक विकेट से हरा दिया. अल अमरात क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए इस हाई-स्कोरिंग और बेहद रोमांचक मुकाबले में, भारत ने आखिरी ओवर में 338 रनों के बड़े लक्ष्य को हासिल कर लिया. भारत ने 339/9 का स्कोर बनाकर यह प्रतिष्ठित ट्रॉफी अपने नाम की.
इस यादगार जीत में मोहित उलवा और मनाल चौहान ने अहम भूमिका निभाई. मोहित उलवा 26 गेंदों पर 49 रन बनाकर नाबाद रहे और भारत को जीत दिलाई भारत ने हार के कगार से वापसी करते हुए शानदार जीत दर्ज की.
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान की टीम ने अपने 50 ओवरों में 337/9 का बड़ा स्कोर खड़ा किया. उस्मान खान ने 111 गेंदों पर 107 रनों की शानदार पारी खेली, जिसमें 11 चौके और तीन छक्के शामिल थे. अब्दुल कादिर ने 54 गेंदों पर 80 रन बनाकर पारी को तेजी दी, जिसमें आठ छक्के और तीन चौके शामिल थे.
पाकिस्तान के कप्तान फरहान यूसुफ ने भी 60 गेंदों पर 63 रनों का महत्वपूर्ण योगदान दिया, जबकि अहमद हुसैन ने 17 रन जोड़े. भारत की ओर से काव्या पटेल सबसे सफल गेंदबाज रहे, जिन्होंने 68 रन देकर चार विकेट लिए, जबकि चिगुरुपति वेंकटा ने तीन विकेट चटकाए.
जवाब में, भारत को एक सधी हुई शुरुआत मिली, जिसमें कप्तान लक्ष्य राजेश रायचंदानी ने 101 गेंदों पर 80 रन बनाए. आर्यवीर सहवाग ने 61 गेंदों पर 58 रनों का योगदान दिया, जबकि मनाल चौहान ने 32 गेंदों पर आक्रामक 47 रन बनाकर भारत की उम्मीदों को जिंदा रखा.
हालांकि, नियमित अंतराल पर विकेट गिरने से भारत दबाव में आ गया था, लेकिन फिर मोहित उलवा ने सिर्फ 26 गेंदों पर नाबाद 49 रनों की मैच जिताऊ पारी खेली, जिसमें उन्होंने पांच चौके और तीन छक्के लगाए. चिगुरुपति वेंकटा ने आठ गेंदों पर नाबाद 11 रन बनाकर उनका अच्छा साथ दिया और भारत ने इस रोमांचक लक्ष्य का पीछा पूरा कर लिया. पाकिस्तान की ओर से रिज़वानुल्लाह ने तीन विकेट लिए, जबकि नकाब शफीक ने दो विकेट चटकाए. यह जीत भारतीय युवाओं के लिए एक यादगार उपलब्धि रही. उन्होंने बेहद दबाव वाले फाइनल मुकाबले में अपना संयम बनाए रखा, अपने चिर-प्रतिद्वंद्वी को हराया और महाद्वीपीय खिताब अपने नाम किया.
यह भी पढ़ें: Who is Mohit Ulva: कौन हैं मोहित उल्वा? फाइनल में अकेले पलटी बाजी, पाकिस्तान के जबड़े से छीन ली जीत
यह भी पढ़ें: रोमांच की सारी हदें हुई पार, मनल-मोहित की जोड़ी ने पाकिस्तान के मुंह से छिनी जीत, भारत बना चैंपियन
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं