- दिल्ली-NCR में 15 और 16 नवंबर 2026 को छठ पूजा पर यमुना व हिंडन नदी के घाटों पर भारी भीड़ जुटने की संभावना है.
- ट्रैफिक पुलिस ने 15 नवंबर दोपहर 2 बजे से 16 नवंबर सुबह 8 बजे तक यमुना घाटों के पास ट्रैफिक रहने की बात कही है.
- नोएडा व ग्रेटर नोएडा में पुलिस ने मलवाहक वाहनों की आवाजाही पर रोक लगाई और ट्रैफिक डायवर्जन लागू किया है.
Chhath Puja 2026 Traffic Advisory: छठ पूजा को लेकर दिल्ली-एनसीआर में तैयारियां जोरों पर हैं. 15 और 16 नवंबर 2026 को यमुना और हिंडन नदी के घाटों पर उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस और गौतम बुद्ध नगर कमिश्नरेट यातायात पुलिस ने विशेष ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है. अगर आप इन दो दिनों में दिल्ली, नोएडा या ग्रेटर नोएडा की सड़कों पर निकलने की योजना बना रहे हैं, तो जाम से बचने के लिए बदला हुआ रूट प्लान जरूर देख लें.
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक, वजीराबाद क्षेत्र के राम घाट, सूरज घाट, बजरंगी घाट, आईएसबीटी (ISBT) के पास वासुदेव घाट और आई.पी. एस्टेट (I.P. Estate) के हाथी घाट समेत यमुना के विभिन्न घाटों पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु अर्घ्य देने पहुंचेंगे. श्रद्धालुओं की सुरक्षा और यातायात को सुचारू रखने के लिए 15 नवंबर की दोपहर 2:00 बजे (1400 hrs) से 16 नवंबर की सुबह 8:00 बजे (0800 hrs) तक नीचे दिए गए रास्तों और आसपास की सड़कों पर ट्रैफिक प्रभावित रहेगा.
- पुश्ता रोड
- वजीराबाद रोड
- विकास मार्ग
- आई.पी. एस्टेट इलाके की प्रमुख सड़कें
- यमुना घाटों की ओर जाने वाले संपर्क मार्ग
दिल्ली पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे धैर्य बनाए रखें, डायवर्सन साइन बोर्ड का पालन करें और ताजा अपडेट के लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X, फेसबुक और इंस्टाग्राम पर @dtptraffic से जुड़े रहें.
In view of Chhath Puja celebrations on 15th & 16th November 2026, traffic regulations will be in place on roads leading to and adjoining various Yamuna Ghats, including Ram Ghat, Soor Ghat, Bajrangi Ghat, Vasudev Ghat and Hathi Ghat. GENERAL INSTRUCTIONS •Motorists are requested to remain patient, follow traffic rules and cooperate with traffic personnel deployed in the area. Please follow diversion signs and traffic directions to avoid congestion. •For real-time updates and assistance, connect with Delhi Traffic Police through the following channels: FACEBOOK: https://t.co/XMFa7Ld8gD PLATFORM X: https://t.co/hro9F9Bmge INSTAGRAM: https://t.co/aL9StmHNJn WHATSAPP: 8750871493 HELPLINE NOS.: 1095 / 011-25844444 #DPTrafficAdvisory #DTPUpdates
— Delhi Traffic Police (@dtptraffic) November 14, 2026
नोएडा-ग्रेटर नोएडा का रूट डायवर्जन प्लान और मालवाहक वाहनों पर रोक
गौतमबुद्धनगर यातायात पुलिस ने भी 15 और 16 नवंबर को नोएडा और ग्रेटर नोएडा में ट्रैफिक डायवर्जन लागू किया है. इस दौरान आवश्यकतानुसार भारी, मध्यम और हल्के मालवाहक वाहनों के आवागमन पर भी रोक व डायवर्सन रहेगा. मुख्य आयोजन यमुना नदी (कालिंदी कुंज), हिंडन नदी पुल कुलेसरा, चोटपुर या बहलोलपुर सेक्टर 63 और नोएडा स्टेडियम सेक्टर 21ए में होंगे.
इन प्रमुख रास्तों पर रहेगा डायवर्जन
कालिंदी कुंज से दिल्ली जाने वाले वाहन: नोएडा ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे से कालिंदी बॉर्डर होकर दिल्ली जाने वाले वाहनों को चरखा गोल चक्कर से दलित प्रेरणा स्थल की ओर मोड़ा जाएगा. ये वाहन डीएनडी (DND) और चिल्ला बॉर्डर के रास्ते अपने गंतव्य तक जा सकेंगे.
- सेक्टर 37 से कालिंदी बॉर्डर: इस रूट पर जाने वाले वाहनों को महामाया फ्लाईओवर से दलित प्रेरणा स्थल की तरफ डायवर्ट किया जाएगा, जहां से वे डीएनडी और चिल्ला मार्ग का इस्तेमाल कर सकेंगे.
- सूरजपुर से कुलेसरा व फेस 2: इस ओर जाने वाले ट्रैफिक को कच्ची सड़क तिराहा से चौगानपुर गोल चक्कर की तरफ मोड़ा जाएगा. वाहन बिसरख गोल चक्कर होकर आगे जा सकेंगे.
- फेस 2 से हिंडन नदी की ओर: वाहनों को फेस 2 से ककराला की तरफ डायवर्ट किया जाएगा, जो सोरखा और बिसरख होते हुए अपनी मंजिल तक पहुंचेंगे.
- किसान चौक से पर्थला और वापसी: किसान चौक से पर्थला जाने वाले वाहनों को बिसरख और सोरखा के रास्ते भेजा जाएगा. इसी तरह पर्थला से किसान चौक जाने वाले वाहनों को पर्थला गोल चक्कर से सोरखा और बिसरख की ओर डायवर्ट किया जाएगा.
यह भी पढ़ें- छठ स्पेशल ट्रेनों में अब भी खाली हैं हजारों सीटें! यूपी और बिहार आने-जाने के लिए तुरंत चेक करें लिस्ट और बुक करें कंफर्म टिकट
इमरजेंसी सेवाओं को मिलेगी पूरी छूट
यातायात पुलिस ने साफ किया है कि डायवर्सन के दौरान एंबुलेंस, मेडिकल सेवाओं से जुड़े वाहनों और फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को कहीं नहीं रोका जाएगा और उन्हें सुगम रास्ता दिया जाएगा. नोएडा ग्रेटर नोएडा में किसी भी तरह की ट्रैफिक समस्या या जानकारी के लिए वाहन चालक ट्रैफिक हेल्पलाइन नंबर 9971009001 या व्हाट्सएप नंबर 7065100100 पर संपर्क कर सकते हैं.
यह भी पढ़ें- अयोध्या से जनकपुर के बीच इस तारीख से दौड़ेगी ट्रेन, जयनगर, मधुबनी, सीतामढ़ी, गोरखपुर, बस्ती समेत होंगे 11 स्टेशन
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं