विज्ञापन

35 गेंद, 57 रन और पाकिस्तान बेबस! भारत की जीत के बाद गरमाया माहौल, PAK खिलाड़ियों के सामने खड़े होकर मना जश्न

भारत अंडर-19 टीम ने पाकिस्तान को एक विकेट से हराकर रोमांचक फाइनल को जीत लिया, एक समय भारतीय टीम हार के कगार पर थी लेकिन मोहित उलवा और मनल चौहान ने मिलकर भारत को यादगार जीत दिला दी.

35 गेंद, 57 रन और पाकिस्तान बेबस! भारत की जीत के बाद गरमाया माहौल, PAK खिलाड़ियों के सामने खड़े होकर मना जश्न
भारत को एक विकेट से मिली रोमांचक जीत
X (formerly Twitter)

भारतीय टीम ने आखिरी गेंद तक चले बेहद रोमांचक फाइनल मुकाबले में गत चैंपियन पाकिस्तान को एक विकेट से हराकर अंडर-19 एशिया कप का खिताब फिर से अपने नाम कर लिया.  सलामी बल्लेबाज उस्मान खान के 107 रन की बदौलत पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवर में नौ विकेट पर 337 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया.

लेकिन भारतीय टीम ने उतार-चढ़ाव से भरे इस मुकाबले में आखिरी गेंद पर लक्ष्य हासिल कर नौंवी बार खिताब अपने नाम कर लिया. भारत की ओर से कप्तान लक्ष्य रायचंदानी ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 80 रन की पारी खेली जबकि आर्यवीर सहवाग ने 58 रन का योगदान दिया. दोनों की पारियों ने भारत की खिताबी जीत की नींव रखी. इसके बाद मनल चौहान ने 47 रन और मोहित उल्वा ने नाबाद 49 रन की अहम पारियां खेलीं जिसके दम पर भारत ने रोमांचक मुकाबले में जीत दर्ज की. 

Latest and Breaking News on NDTV

वहीं, जब भारतीय टीम को जीत मिली तो भारतीय खिलाड़ियों ने इसका आक्रामक अंदाज में जश्न मनाया, भारतीय खिलाड़ी पाकिस्तानी खिलाड़ियों के सामने खड़े होकर आंख दिखाकर जश्न मना रहे थे. वहीं, पाकिस्तान के खिलाड़ी बेबस नजर आ रहे थे. सोशल मीडिया पर भारतीय खिलाड़ियों का यह सेलिब्रेशन खूब वायरल है. 

यह भी पढ़ें | रोमांच की सारी हदें हुई पार, मनल-मोहित की जोड़ी ने पाकिस्तान के मुंह से छीनी जीत, भारत बना चैंपियन 

यह भी पढ़ें | मोहित-मनल की जोड़ी ने हार के मुंह से निकाला जीत का ताज, अंडर-19 एशिया कप 2026 के असली हीरो ये हैं

यह भी पढ़ें | Who is Mohit Ulva: कौन हैं मोहित उल्वा? फाइनल में अकेले पलटी बाजी, पाकिस्तान के जबड़े से छीन ली जीत

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India U19, Pakistan U19, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com