पंजाब पुलिस ने गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या (Sidhu Moose Wala Murder Case) की जांच में तेजी लाने के लिए एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (AGTF) के प्रमुख की निगरानी में विशेष जांच दल (SIT) का बुधवार को पुनर्गठन किया. अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक प्रमोद बान एजीटीएफ के प्रमुख हैं. पहले तीन सदस्यीय एसआईटी का गठन किया गया था, जिसमें मनसा एसपी (जांच) धर्मवीर सिंह, बठिंडा, डीएसपी (जांच) विश्वजीत सिंह और मनसा सीआईए के प्रभारी पृथ्वीपाल सिंह शामिल थे.
अब इसमें तीन और सदस्य जोड़े गये हैं, जिनमें नये अध्यक्ष, पुलिस महानिरीक्षक (आईजीपी) जसकरण सिंह और दो नए सदस्य सहायक महानिरीक्षक एजीटीएफ गुरमीत सिंह चौहान और मनसा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) गौरव तोरा शामिल हैं.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
'क्या अब आपका खजाना भर गया?', मूसेवाला की मां का फूटा AAP सरकार पर गुस्सा
अपने नए आदेश में पुलिस महानिदेशक वी के भवरा ने कहा कि एसआईटी हर रोज जांच करेगी, इस जघन्य अपराध के दोषियों को गिरफ्तार करेगी और जांच पूरी होने पर सक्षम क्षेत्राधिकार वाली अदालत में पुलिस रिपोर्ट पेश की जाएगी.
आदेश में आगे कहा गया है कि एसआईटी किसी भी अन्य पुलिस अधिकारी का चयन कर सकती है और डीजीपी के अनुमोदन से किसी विशेषज्ञ/अधिकारी की सहायता ले सकती है.
मशहूर पंजाबी गायक और कांग्रेस नेता मूसेवाला की रविवार को पंजाब के मनसा जिले में अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी. राज्य पुलिस ने इस घटना को अंतर-गिरोह प्रतिद्वंद्विता का मामला करार दिया था और कहा था कि हत्या के पीछे लॉरेंस बिश्नोई गिरोह का हाथ है. बिश्नोई गिरोह के सदस्य कनाडा के गोल्डी बराड़ ने हत्या की जिम्मेदारी ली है.
Sidhu Moose Wala Murder: मूसे वाला की हत्या के मामले में पुलिस ने की सभी हत्यारों की पहचान
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं