मशहूर पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की मां ने उनके बेटे के सुरक्षा घेरे में कमी करने के कदम पर गुस्सा जताया और राज्य सरकार से पूछा कि क्या अब राज्य का खजाना भर जाएगा. मूसेवाला का अंतिम संस्कार मंगलवार को मानसा जिले में उनके पैतृक गांव में किया गया, जहां उन्हें अंतिम विदाई देने के लिए बड़ी संख्या में लोग जमा हुए. शुभदीप सिंह सिद्धू (28) उर्फ सिद्धू मूसेवाला की रविवार को पंजाब के मानसा जिले में अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी. हमले के समय वह महिंद्रा थार जीप से यात्रा कर रहे थे. पंजाब पुलिस ने शनिवार को 424 लोगों की सुरक्षा वापस ले ली थी या घटा दी थी. उन लोगों में मूसेवाला भी शामिल थे.
मूसेवाला के अंतिम संस्कार से पहले मंगलवार को उनके घर के एक वीडियो में गायक की मां चरण कौर को कहते सुना जा सकता है कि वह सरकार को एक संदेश देना चाहती हैं कि ''आप हीरे गंवा रहे हैं.'' कौर ने कहा, '' हमारे बेटे के साथ चार लोगों की तैनाती से क्या फर्क पड़ता है? क्या अब आपका खजाना भर जाएगा? अपना खजाना भरो.'' मूसेवाला की सुरक्षा में शुरुआत में पंजाब पुलिस के चार कमांडो तैनात थे हालांकि, बाद में सुरक्षा घेरे में कटौती करते हुए दो कमांडो को हटा लिया गया था.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
ये भी पढ़ें-
- मुंबई में कोविड मामलों में भारी वृद्धि के बाद चेतावनी, पॉजिटिव केस 6 फीसदी तक बढ़े
- कांग्रेस प्रमुख सोनिया गांधी और राहुल गांधी को मनी लॉन्डरिंग केस में ED ने भेजा समन
- सिद्धू मूसे वाला को तीनों तरफ से घेरकर हमलावरों ने बरसाई थीं गोलियां- कैसे हुआ था मर्डर; डिटेल्स आईं सामने
Video : नेशनल हेरॉल्ड मामले में सोनिया गांधी और राहुल गांधी को ED ने भेजा समन, कांग्रेस ने बोला हमला
(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं