Sidhu Moose Wala murder:पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसे वाला (Sidhu Moose Wala) की हत्या में शामिल सभी शूटरों की पहचान कर ली गई है. पंजाब पुलिस ने यह दावा किया है. पुलिस के मुताबिक, हमले में वोलेरो और कोरोला कार का इस्तेमाल किया गया. हमलावरों ने मौका ए वारदात से आगे जाकर कोरोला कार छोड़ दी थी और एक राहगीर की आल्टो कार छीनकर भागे थे. पुलिस ने तीनों गाड़ियां बरामद कर ली हैं. अभी तक तीन तरह के हथियारों के इस्तेमाल के सबूत मिले हैं
एसएसपी मानसा गौरव तूरा के मुताबिक, वारदात से जुड़े कई सीसीटीवी फुटेज बरामद हुए हैं जिसके जरिये हमलावरों के आने-जाने का रास्ता पता चला है. सिद्धू के घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों से पता चला है कि वारदात से 4 दिन पहले से कोरोना कार उनके घर के आसपास आ रही थी. पुलिस के अनुसार, वारदात वाले दिन सिद्धू अपनी मौसी की बीमारी की खबर सुनते ही अचानक बरनाला के लिए निकले थे. चूंकि कार में 5 लोगों के बैठने की जगह नहीं थी, इसलिए उन्होंने सुरक्षाकर्मियों को साथ नहीं लिया था. सिद्धू के साथ कार में गुरप्रीत बगल में बैठा था जबकि गुरविंदर पीछे वाली सीट पर था. इसी बीच पीछे से किसी ने एक गोली चलाई जो पीछे बैठे गुरविंदर को लगी. इसके बाद सिद्धू की कार को ओवरटेक आगे से फायरिंग हुई, जवाब में सिद्धू ने भी अपनी पिस्टल से दो राउंड फायरिंग की और भागने की कोशिश की लेकिन फिर ऑटोमेटिक हथियारों से तीन तरफ से फायरिंग होने लगी और सिद्धू मारा गया.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
पुलिस के मुताबिक, मामले में देहरादून से मनप्रीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि पंजाब की जेलों से सरज और एक दूसरे मनप्रीत को प्रोडक्शन वारंट पर लाकर पूछताछ चल रही है. तीनों लारेंस बिश्नोई गैंग के गैंगस्टर हैं. हमले में 6-7 शूटर शामिल हैं और इसमें गोल्डी बरार और लारेंस का ही हाथ है. एसएसपी तूरा ने कहा, "हमले में लारेंस बिश्नोई का ही हाथ है,इनका इतिहास है ,विक्की की हत्या का बदला लेने के लिए हत्या हुई ."पंजाब पुलिस इस मामले में केंद्रीय एजेंसियों और अलग-अलग राज्यों की पुलिस से मदद ले रही है. गोल्डी बरार के ख़िलाफ़ रेड कॉर्नर नोटिस जारी करवाया जाएगा. पंजाब पुलिस जल्दी ही दिल्ली से लारेंस बिश्नोई को अपनी कस्टडी में लेगी. आगे गैंगवार न हो, पुलिस इस पर भी नज़र बनाये हुए है.
- ये भी पढ़ें -
* "'यह एक राष्ट्र मंदिर होगा'- CM योगी आदित्यनाथ ने राम मंदिर के गर्भगृह की नींव रखी
* लालू यादव ने फिर बताया कि तेजस्वी ही हैं उनके बाद 'नंबर 2'
*तबीयत खराब होने के बाद कॉन्सर्ट से जल्दी जल्दी बाहर निकले थे केके, अस्पताल जाते वक्त हुई मौत
सिद्धू मूसेवाला हत्या मामला: CCTV में कैद संदिग्ध कार, हत्या के दो-तीन दिन पहले आई नजर
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं