विज्ञापन
This Article is From Oct 07, 2022

नाबालिग को दी गई थी सलमान खान की 'सुपारी', दिल्‍ली पुलिस ने दो को पकड़ा

अधिकारियों के मुताबिक,नाबालिग के तार न पाकिस्तान की ISI समर्थित खालिस्‍तानी आतंकी रिन्दा, कनाडा में बैठे लांडा हरी के और लॉरेंस विश्नोई के साथ जग्गु भगवनपुरिया से जुड़े पाए गए हैं.

सलमान खान को मारने का टास्क भी लॉरेस बिश्नोई ने नाबालिग को दिया था. (फाइल फोटो)
नई दिल्ली:

पंजाब के मोहाली के पुलिस हेडक्‍वार्टर पर 9 मई को हुए RPG अटैक मामले में एक नाबालिग मास्टरमाइंड को फैजाबाद से पकड़ा गया है. स्पेशल सेल काउंटर इंटेलिजेंस टीम के अधिकारियों के मुताबिक, रॉकेट लांचर से फायर करने के मामले में दीपक सीरखपुर और एक अन्‍य नाबालिग की मुख्य भूमिका सामने आई थी. नाबालिग के तार न पाकिस्तान की ISI समर्थित खालिस्‍तानी आतंकी रिन्दा, कनाडा में बैठे लांडा हरी के और लॉरेंस विश्नोई के साथ जग्गु भगवनपुरिया से जुड़े पाए गए हैं. सलमान खान को मारने का टास्क भी लॉरेस बिश्नोई ने इस नाबालिग और इसके बाकी साथियों को दिया था. इन सभी ने कई सनसनीखेज अपराधों को अंजाम दिया है.

स्पेशल सेल के स्पेशल सीपी एचजीएस धालीवाल के मुताबिक 4 अगस्त 2021 को अमृतसर में लॉरेंस के विरोधी गुट के मुख्‍य शूटर राणा कंडोबालिया की हत्या को मिलकर अंजाम दिया था, जिसमें नाबालिग के साथ दो और लोग शामिल थे. 

इसके बाद इन्‍होंने 5 अप्रैल 2022 को संजय वियानी बिल्डर की हत्या को अंजाम दिया, इस हत्याकांड को पाकिस्तान में बैठे रिन्दा ने प्लान किया था और जिसके लिए बाकायदा फंडिंग भी की थी. इस वारदात को अंजाम देने के लिए रिन्दा ने 9 लाख रुपए भी भेजे थे. शूटर्स को 4-4 लाख रुपये दिए गए थे. इसके बाद 9 मई 2022 को पंजाब पुलिस के मोहाली हेडक्‍वार्टर पर RPG अटैक में रिंदा और लांडा हरि के शामिल थे. इसके लिए रिन्दा और लांडा ने शूटर्स को मोटा पैसा दिया था. 

यह सभी आरोपी क्रॉस बॉर्डर सिंडिकेट का हिस्सा है, जो देश विरोधी गतिविधियों में शामिल रहे हैं. घटनाओं को अंजाम देने के बाद यह देश के अलग अलग राज्यों में छुपते रहे थे. नाबालिग को गुजरात के जामनगर से पकड़ा गया है, जहां से फ्लाइट के जरिये इसे दिल्ली लाया गया है. नाबालिग को जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड के सामने पेश किया जाएगा और नाबालिग की आपराधिक पृष्ठभूमि देखते हुए कोर्ट से इसके खिलाफ बालिग की तरह कार्यवाही की मांग की जाएगी. 

स्पेशल सेल ने एक और रिन्दा से जुड़े गैंगस्टर अर्शदीप सिंह को गिरफ्तार किया है. अर्शदीप हरियाणा में IED और हैंड ग्रेनेड मिलने के मामले में भी वांटेड था. अर्शदीप से पूछताछ जारी है. 

सलमान खान को मारने के प्लान में नाबालिग के साथ दीपक सूरजपुर और मोनू डागर को टास्क सौंपा गया था. हालांकि सलमान खान को टारगेट करने से पहले इन सभी ने राणा हत्याकांड को अंजाम दिया. 

सेल के मुताबिक, आने वाले वक्त में इन सभी को एक बड़ी वारदात को अंजाम देने का प्लान सौंपा गया था. यह सभी आरोपी फरारी के वक्‍त 4 महीने के दौरान 18 राज्‍यों में छुपे रहे थे.  

उन्‍होंने कहा कि इस ऑपरेशन के जरिये  बब्बर खालसा इंटरनेशनल और पाकिस्तान की ISI की साजिश का पर्दाफाश हुआ है.  

ये भी पढ़ें :

* सलमान खान को मारने के लिए लॉरेंस के शूटरों ने बना रखा था प्लान 'बी', फार्महाउस के गार्डों से भी कर ली थी दोस्ती : सूत्र
* सलमान खान धमकी केस : अब मुंबई क्राइम ब्रांच करेगी जांच, टीम पहुंची चंडीगढ़, अभिनेता के घर सुरक्षा कड़ी
* सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस के आरोपी गोल्डी बरार, लारेंस बिश्नोई समेत कई गैंगस्टरों के खिलाफ UAPA के तहत FIR

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mohali RPG Attack Case, Lawrence Bishnoi, Salman Khan
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com