विज्ञापन

मध्य प्रदेश में भी लारेंस बिश्नोई गैंग की एंट्री, खरगोन में शख्स के घर पर फायरिंग कराने का दावा

मध्य प्रदेश के खरगोन में फायरिंग की घटना के बाद लॉरेंस बिश्नोई गैंग की एंट्री का दावा सामने आया है. हरि बॉक्सर के नाम से सोशल मीडिया पर पोस्ट वायरल हुई है, जिसकी पुष्टि नहीं की गई है.

मध्य प्रदेश में भी लारेंस बिश्नोई गैंग की एंट्री,  खरगोन में शख्स के घर पर फायरिंग कराने का दावा
कई गंभीर अपराधों को अंजाम दे चुका है बिश्नोई गैंग
  • मध्य प्रदेश के खरगोन जिले के भीलंगांव इलाके में दिलीप के घर फायरिंग की घटना का दावा किया गया है
  • सोशल मीडिया पर हरि बॉक्सर नाम से वायरल पोस्ट में फायरिंग की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली है
  • पोस्ट में दिलीप पर किसानों का शोषण और फर्जी आईडी बनाकर पैसे लूटने का आरोप लगाया गया है

पंजाब, हरियाणा और दिल्ली में दहशत फैलाने वाला गैंग अब मध्य प्रदेश तक में दाखिल हो चुका है. दरअसल मध्य प्रदेश में लॉरेंस बिश्नोई गैंग की एंट्री का दावा सामने आया है. एमपी के खरगोन जिले में भीलंगांव इलाके में दिलीप नाम के शख्स के घर पर फायरिंग कराए जाने का दावा किया गया है. इस फायरिंग की जिम्मेदारी लेने को लेकर सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हो रही है, जिसे बिश्नोई गैंग से जुड़े हरि बॉक्सर के नाम से साझा किया गया बताया जा रहा है, हालांकि, इस पोस्ट की पुष्टि नहीं की गई है.

सोशल मीडिया पोस्ट में क्या लिखा गया

इस वायरल पोस्ट में लिखा गया है कि भीलंगांव, खरगोन (एमपी) में दिलीप के घर पर हुई फायरिंग की जिम्मेदारी हरि बॉक्सर और आरजू बिश्नोई लेते हैं. पोस्ट में आरोप लगाया गया है कि दिलीप किसानों का शोषण करता है और किसानों के नाम पर फर्जी आईडी बनाकर पैसे लूटता है. पोस्ट में इसे चेतावनी बताते हुए आगे और गंभीर अंजाम की धमकी भी दी गई है.

ये भी पढ़ें ; एक महिला की दो बार 'मौत'! एमपी में जमीन के लिए बड़ा गड़बड़ घोटाला, बना दिया डुप्लीकेट डेथ सर्टिफिकेट

धमकी भरे शब्दों के साथ दी गई चेतावनी

पोस्ट में दावा किया गया है कि यह पहली और आखिरी चेतावनी है और अगली बार जानलेवा हमला किया जाएगा. साथ ही लिखा गया है कि जिन लोगों को कॉल किया गया है, वे समय रहते बात मान लें, अन्यथा गंभीर परिणाम भुगतने होंगे. यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है, जिससे इलाके में दहशत का माहौल बताया जा रहा है.

पोस्ट की पुष्टि नहीं, जांच की जरूरत

फिलहाल इस पूरे मामले में सोशल मीडिया पोस्ट की सत्यता की पुष्टि नहीं की गई है. फायरिंग की घटना और गैंग के दावे को लेकर जांच जरूरी मानी जा रही है. बिश्नोई गैंग का नाम पहले भी देश के कई हिस्सों में आपराधिक गतिविधियों से जुड़ चुका है, ऐसे में मध्य प्रदेश में इस तरह के दावे को गंभीरता से देखा जा रहा है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Lawrence Bishnoi Gang, Lawrence Bishnoi Gang Entry MP, Khargone Firing, Bhilangav Firing Incident, Hari Boxer Post
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com