विज्ञापन

गुप्त कैमरे, 58 महिलाएं... रेप केस में नासिक का ज्योतिषाचार्य गिरफ्तार, फॉर्महाउस से सामने आए चौंकाने वाले राज

रेप केस में गिरफ्तार नासिक के ज्योतिषि अशोक खरात के ठिकाने से पुलिस ने एक पेन ड्राइव बरामद की है, जिसमें कथित तौर पर 58 अलग-अलग महिलाओं के साथ अश्लील वीडियो हैं. राज्य सरकार ने इस मामले की जांच के लिए IPS अधिकारी तेजस्विनी सतपुते के नेतृत्व में एक विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया है.

गुप्त कैमरे, 58 महिलाएं... रेप केस में नासिक का ज्योतिषाचार्य गिरफ्तार, फॉर्महाउस से सामने आए चौंकाने वाले राज
रेप केस में गिरफ्तार नासिक के ज्योतिषाचार्य अशोक खरात उर्फ कैप्टन.
  • नासिक के ज्योतिष अशोक खरात पर रेप और यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोपों के बाद उसकी गिरफ्तारी हुई है.
  • खरात अपने कार्यालय और फॉर्म हाउस में गुप्त कैमरे लगाकर महिलाओं के आपत्तिजनक वीडियो बनाता था.
  • आरोप है कि खरात ने महिलाओं को नशीला पदार्थ पिला कर और धमकाकर उनका यौन शोषण किया था.

Nashik Astrologer Ashok Kharat Case: नासिक के ज्योतिषि अशोक खरात उर्फ 'कैप्टन' की रेप केस में गिरफ्तारी ने महाराष्ट्र में सियासी हलचल बढ़ा दी है. खरात महाराष्ट्र के कई नेताओं का करीबी बताया जाता है. सोशल मीडिया पर उसकी भारत के कई नेताओं के साथ की तस्वीरें-वीडियो वायरल हो रही है. इस बीच अकोश खरात के फॉर्म हाउस से जो जानकारियां सामने आई हैं, वो हैरान करने वाली है. बड़े-बड़े नेताओं के साथ नजर आने वाला इस ज्योतिषि ने अपने फॉर्म हाउस पर गुप्त कैमरे लगवा रखे थे. अशोक खरात की गिरफ्तारी 35 साल की एक महिला के शिकायत पर हुई है, महिला का आरोप है कि उसने कई बार उसके साथ रेप किया. इस बीच यह जानकारी भी सामने आई है कि अशोक खरात के ठिकानों से 58 संदिग्ध वीडियो मिले है. जिसमें उसके अलग-अलग महिलाओं के साथ नजर आने का दावा किया जा रहा है. 

नासिक के कनाडा कॉर्नर में दफ्तर

जांच में यह जानकारी भी सामने आई कि नासिक के कनाडा कॉर्नर स्थित अपने कार्यालय में खरात महिलाओं को अपनी बातों में फंसाकर उनके साथ दुर्व्यवहार और अश्लील कृत्य करता था और आपत्तिजनक वीडियो भी बनाता था. कनाडा कॉर्नर इलाके में उसका 'ओकस प्रॉपर्टी डीलर एंड डेवलपर्स' नाम से कार्यालय है.

Latest and Breaking News on NDTV

ऑफिस में गुप्त तरीके से लगवाए थे कैमरे

पुलिस की कार्रवाई के बाद फिलहाल यह कार्यालय बंद है. जानकारी है कि इस कार्यालय में गुप्त तरीके से CCTV कैमरे लगाए गए थे. पुलिस को मिले पेनड्राइव में कई आपत्तिजनक वीडियो मिले हैं. बताया जा रहा है कि ये सभी वीडियो इसी कार्यालय में रिकॉर्ड किए गए थे. खरात के दिल्ली से लेकर स्थानीय स्तर तक के बड़े राजनीतिक नेताओं के साथ संपर्क होने की जानकारी भी सामने आ रही है.

पीड़िता का आरोप, अनुष्ठान के बहाने नशीला पदार्थ पिलाकर किया रेप

पीड़िता का आरोप है कि 67 वर्षीय ज्योतिषी ने अनुष्ठान करने के बहाने उसे नशीला पदार्थ पिलाया, सम्मोहित किया और उसकी आस्था का फायदा उठाकर उसका यौन उत्पीड़न किया. पुलिस जांच में पता चला है कि यौन शोषण केवल एक महिला तक सीमित नहीं था. पुलिस FIR के अनुसार, खरात, जो खुद को 'कैप्टन' कहता है क्योंकि वह एक सेवानिवृत्त मर्चेंट नेवी अधिकारी है, महिलाओं को उनकी निजी समस्याओं के समाधान का लालच देकर अपने कार्यालय में बुलाता था.

पहले महिलाओं को झांसे में लेता और फिर डराकर करता रेप

पुलिस ने बताया कि वहां पहुंचने के बाद वह उन्हें नशीला पदार्थ पिलाकर सम्मोहित कर लेता था. पुलिस ने आगे बताया कि इसके बाद, वह महिलाओं को डराकर, विशेष रूप से उनके पतियों की जान से मारने की धमकी देकर या तंत्र-मंत्र से जुड़े भय का आह्वान करके उनका बलात्कार करता था. जांच में पता चला है कि खरात ने अपने कार्यालय में गुप्त सीसीटीवी कैमरे लगवाए थे.

Latest and Breaking News on NDTV

पुलिस ने मामले की जांच के लिए SIT का किया गठन

पुलिस ने एक पेन ड्राइव बरामद की है जिसमें कथित तौर पर 58 अलग-अलग महिलाओं के साथ अश्लील वीडियो क्लिप हैं. राज्य सरकार ने इस मामले की जांच के लिए IPS अधिकारी तेजस्विनी सतपुते के नेतृत्व में एक विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया है. नासिक अपराध शाखा की इकाई 1 आरोपी से बरामद आपत्तिजनक वीडियो और दस्तावेजों की गहन जांच कर रही है.

मिरगांव में मंदिर और आलीशान आश्रम

उनकी राजनीतिक पहुंच दिल्ली से लेकर महाराष्ट्र के सत्ता गलियारों तक फैली हुई बताई जाती है. अशोख खरात उर्फ कैप्टन का नासिक के मिरगांव में ईशान्येश्वर मंदिर और एक आलीशान आश्रम है, जहां अक्सर प्रमुख और प्रभावशाली लोग आते थे. नासिक के सिन्नर स्थित श्री ईशान्येश्वर मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष के रूप में खरात को जान जाता था.

चोर का हल्ला उठा पुलिस ने फिल्मी अंदाज में किया गिरफ्तार

गिरफ्तारी की सूचना लीक होने से रोकने के लिए पुलिस टीम ने आरोपी को उसके नासिक स्थित फार्महाउस से गिरफ्तार करने के लिए एक बेहद गुप्त अभियान चलाया. अंधेरे का फायदा उठाते हुए, पुलिस ने "चोर, चोर" चिल्लाकर आरोपी के घर के बाहर अफरा-तफरी का माहौल बनाया. इस शोर-शराबे का बहाना बनाकर टीम सीधे खरात के घर में घुस गई और इससे पहले कि वह कुछ समझ पाता, पुलिस ने उसे उसके बेडरूम से ही गिरफ्तार कर लिया.

फॉर्महाउस से पिस्तौल भी बरामद

चल रही छापेमारी के दौरान, उसके फार्महाउस से एक पिस्तौल, जिंदा कारतूस और कई खाली कारतूस बरामद किए गए. मिरगांव स्थित मंदिर और आश्रम में भी गहन तलाशी ली गई, जिसमें कई संदिग्ध दस्तावेज मिले. पुलिस ने बताया कि महाराष्ट्र भर में उसकी कई संपत्तियां भी जांच के दायरे में आ गई हैं.

राजनीतिक विवाद शुरू

इस मामले ने अब एक राजनीतिक तूफान भी खड़ा कर दिया है. कई राजनेता और जाने-माने लोग अतीत में इस ज्योतिषी से परामर्श लेने आए थे. उद्धव ठाकरे की पार्टी की सुषमा अंधारे ने कहा, "क्या महिलाओं का शोषण करने वालों के पैर धोए जाने चाहिए? हम मांग करते हैं कि उपमुख्यमंत्री इस आचरण का संज्ञान लें."

यह भी पढ़ें - नासिक का जालसाज ज्योतिषी गिरफ्तार, महिलाओं को फंसाकर बनाए अश्लील वीडियो, ऐसे चढ़ा पुलिस के हत्थे

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Nashik Astrologer, Ashok Kharat, Ashok Kharat Rape Case, Ashok Kharat Nashik Arrest, Ashok Kharat Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com