विज्ञापन
This Article is From Sep 03, 2025

ग्रेटर नोएडा वेस्ट में पहले की युवक की पिटाई, फिर बाइक चढ़ाई, जानिए क्या है मामला

अनुज को गंभीर चोटें आईं हैं. इस मारपीट में उसका एक दांत भी टूट गया है और उसका इलाज अस्पताल में चल रहा है. अनुज की बहन का कहना है कि पुलिस इस मामले में उन पर समझौता करने का दबाव बना रही है.

ग्रेटर नोएडा वेस्ट में पहले की युवक की पिटाई, फिर बाइक चढ़ाई, जानिए क्या है मामला
मारपीट की घटना की तस्वीर.
  • ग्रेटर नोएडा वेस्ट के थाना बिसरख क्षेत्र के ईंटेहरा गांव में नाली विवाद के बाद युवक के साथ मारपीट हुई है.
  • दबंगों ने युवक अनुज यादव को बाइक से टक्कर मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया. अस्पताल में भर्ती है.
  • सीसीटीवी फुटेज में मारपीट और बाइक से टक्कर मारने की पूरी घटना स्पष्ट रूप से कैद हुई है.

ग्रेटर नोएडा वेस्ट के थाना बिसरख क्षेत्र के ईंटेहरा गांव में नाली को लेकर हुए विवाद के बाद दबंगों ने एक युवक के साथ घर में घुसकर मारपीट की और जब युवक ने बचने के लिए भागने की कोशिश की तो उसे बाइक से टक्कर मारकर जान से करने का प्रयास किया. सारी घटना वहां लगे सीसीटीवी में कैद हो गई. गंभीर रूप से घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. परिजनों का आरोप है कि इस मामले में पुलिस उनकी एफआईआर नहीं दर्ज कर रही है और समझौते का दबाव बना रही है. 

सीसीटीवी में रिकार्ड हुई घटना

सीसीटीवी में कैद हुई घटना में देखा जा सकता है कि पहले कुछ लोग आकर युवक के साथ मारपीट करते हैं और जब युवक बचने की कोशिश करता है, तभी एक दबंग तेज बाइक चलाते हुए उसे टक्कर मार देता है. इससे युवक को गंभीर चोटें आई हैं और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है. युवक का नाम अनुज यादव है. उसका कहना है कि इन दबंगों के साथ उसका नाली को लेकर विवाद चल रहा था, जिसके कारण दबंगों ने उसे जान से मारने का प्रयास किया है. 

Latest and Breaking News on NDTV

अनुज को गंभीर चोटें आईं हैं. इस मारपीट में उसका एक दांत भी टूट गया है और उसका इलाज अस्पताल में चल रहा है. अनुज की बहन का कहना है कि पुलिस इस मामले में उन पर समझौता करने का दबाव बना रही है. घटना के बाद से ही उनकी शिकायत नहीं ली जा रही है और उन्हें चौकी का चक्कर लगाना पड़ रहा है. उन्होंने न्याय के लिए मुख्यमंत्री से गुहार भी लगाई है. इस मामले में पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शिकायत ले ली गई है और मामले की जांच कराई जा रही है. उसके बाद कार्रवाई की जाएगी.
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Greater Noida West, Bisrakh, Eitehara Village, Bisrah Crime News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com