विज्ञापन
This Article is From Jan 06, 2026

जश्न, जाम और फिर कत्लेआम... ग्रेटर नोएडा की उस न्यू ईयर पार्टी की कहानी, जहां दोस्तों ने ही रची मौत की साजिश

पुराने विबाद,गाड़ी को एक्सीडेंट करने के मामले को लेकर उनके बीच विवाद शुरू हो गया. विवाद जल्द ही गाली-गलौज और हाथापाई में बदल गया. इसी दौरान आरोपियों ने विनीत को 15वीं मंजिल से नीचे फेंक दिया.

जश्न, जाम और फिर कत्लेआम... ग्रेटर नोएडा की उस न्यू ईयर पार्टी की कहानी, जहां दोस्तों ने ही रची मौत की साजिश
  • ग्रेटर नोएडा में नए साल की पार्टी के दौरान एक युवक को 15वीं मंजिल से नीचे फेंकने का मामला सामने आया है.
  • मृतक विनीत राज सिवान का निवासी था और बिसरख थाना क्षेत्र की आम्रपाली गोल्फ होम्स सोसाइटी के फ्लैट में रहता था.
  • पार्टी के दौरान पुराने विवाद के चलते गाली गलौज और हाथापाई हुई, जिसके बाद आरोपी युवक को नीचे गिरा दिया था.

उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा की बिसरख थाना पुलिस ने नए साल की पार्टी के दौरान 15वीं मंजिल से एक युवक को नीचे फेंकने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. शराब के नशे में झगड़े के बाद युवक को नीचे फेंका गया था, जिससे उसकी मौत हो गई. इस मामले में पांच अन्य आरोपी अभी फरार हैं. मृतक की पहचान सिवान, बिहार निवासी विनीत राज के रूप में हुई है. वह बिसरख थाना क्षेत्र की आम्रपाली गोल्फ होम्स सोसाइटी के फ्लैट नंबर 1204 में रहता था. उसके साथ दो दोस्त भी रहते थे. नए साल के जश्न के लिए उसके पुराने रूममेट्स सहित सभी दोस्त इकट्ठा हुए थे.

पार्टी के दौरान सभी ने शराब पी. इसी बीच पुराने विबाद,गाड़ी को एक्सीडेंट करने के मामले को लेकर उनके बीच विवाद शुरू हो गया. विवाद जल्द ही गाली-गलौज और हाथापाई में बदल गया. इसी दौरान आरोपियों ने विनीत को 15वीं मंजिल से नीचे फेंक दिया. विनीत के गिरते ही सभी आरोपी मौके से फरार हो गए. नीचे गिरते ही विनीत की मौत हो गई.

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की और विनीत के परिजनों को घटना की जानकारी दी. परिजनों की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की, जिसके बाद आरोपियों के नाम सामने आए.

पुलिस ने इस मामले में धीरज कुमार (निवासी बक्सर, बिहार) और विशाल (निवासी फर्रुखाबाद) को चौमुखी हनुमान मंदिर, बिसरख के पास से गिरफ्तार किया है. घटना में शामिल अन्य आरोपी बादल, प्रिंस कुमार, ओमप्रकाश, हर्षित और शेरी अभी फरार हैं. पुलिस उनकी गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है. एडिशनल डीसीपी संतोष कुमार ने बताया कि शराब पीने के दौरान आरोपियों के बीच विवाद हुआ था. मारपीट के बाद उन्होंने विनीत को 15वीं मंजिल से नीचे फेंक दिया, जिससे उसकी मौत हो गई.

नरेंद्र ठाकुर की रिपोर्ट

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Greater Noida News, Bisrakh Police Station, New Year's Party, Youth Thrown From 15th Floor, Amrapali Golf Homes Society
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com