ग्रेटर नोएडा वेस्ट के थाना बिसरख क्षेत्र के ईंटेहरा गांव में नाली विवाद के बाद युवक के साथ मारपीट हुई है. दबंगों ने युवक अनुज यादव को बाइक से टक्कर मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया. अस्पताल में भर्ती है. सीसीटीवी फुटेज में मारपीट और बाइक से टक्कर मारने की पूरी घटना स्पष्ट रूप से कैद हुई है.