राजधानी दिल्ली के गाजीपुर इलाके के दिल्ली नगर निगम के स्कूल के अंदर पांचवीं क्लास की छात्रा के साथ गैंगरेप की वारदात सामने आई है. स्कूल के चपरासी ने छात्रा को नशीला पदार्थ पिलाकर बेहोश कर तीन बाहरी लोगों के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया है. स्कूल के प्रिंसिपल की शिकायत पर गाजीपुर थाना पुलिस ने गैंगरेप, अपहरण, पॉक्सो समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है. आरोपी चपरासी 54 साल के अजय को गिरफ्तार कर लिया गया है. अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है, एमसीडी के अधिकारियों ने चपरासी को निलंबित कर दिया है.
पीड़ित परिवार गाजीपुर थाना क्षेत्र में रहता है. पीड़िता के परिवार में माता-पिता व बड़ा भाई है. 10 साल की पीड़िता इलाके के एक निगम स्कूल पांचवीं कक्षा में पढ़ाई करती है. पुलिस सूत्रों ने बताया कि 14 मार्च को पीड़िता की स्कूल की आखिरी परीक्षा थी. वह उसमें अनुपस्थित थी. क्लास की टीचर ने पेरेंट्स को फोन किया, पीड़िता के भाई ने फोन उठाया और बताया कि स्कूल के चपरासी ने अपने साथियों के साथ मिलकर उसकी बहन के साथ गैंगरेप किया है. उसकी बहन बहुत डरी हुई है. वारदात की सूचना मिलते ही स्कूल में हड़कंप मच गया.
-
NDTV World Summit 2026: पाकिस्तान और आतंकवाद के सवाल पर क्या बोले एस. जयशंकर? -
भारत और फ्रांस में प्रदर्शनों पर UN का दोहरा रवैया, आंदोलनों के पीछे अक्सर बाहरी ताकतें- एस जयशंकर -
S Jaishankar EXCLUSIVE | NDTV World Summit 2026: 26/11 के जिक्र पर अमेरिका को जयशंकर का जबरदस्त जवाब -
'लोग ट्रैवल करते रहेंगे, दुनिया घूमना मुश्किल नहीं' - NDTV World Summit 2026 में बोले जुबिन करकारिया -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026 | Marco Rubio से मुंबई में मुलाकात पर घिरे S Jaishankar, विपक्ष को दिया जवाब -
S Jaishankar EXCLUSIVE | NDTV World Summit 2026: Semiconductor Mission पर एस जयशंकर क्या कुछ बोले? -
एलन मस्क की उड़ने वाली गाड़ी नहीं, इस कार को पसंद करते हैं रेमंड चीफ गौतम सिंघानिया, खुद बताया कारण -
कंपनी को बचाने में खो दिया परिवार का बड़ा हिस्सा, रेमंड ग्रुप के चेयरमैन गौतम सिंघानिया ने बयां किया दर्द -
'2022 के संकट में भारत हमारे साथ खड़ा रहा'- NDTV World Summit में बोले श्रीलंका के मंत्री चतुरंगा अबेसिंघे -
विदेश में 2-3 दिन बाद क्यों याद आने लगता है घर का खाना? संयुक्ता नायर ने बताई दिलचस्प वजह
स्कूल की प्रिंसिपल और टीचर ने पीड़ित परिवार से मिल कर वारदात की जानकारी ली. पीड़ित परिवार ने पुलिस के पास जाने से इन्कार कर दिया. परिवार अज्ञात स्थान पर चला गया है. जिसके बाद प्रिंसिपल ने 22 मार्च को गाजीपुर थाना में पुलिस को लिखित में वारदात की सूचना दी. बताया कि चपरासी ने स्कूल में अज्ञात जगह पर अपने साथियों के साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया है. पुलिस ने उस शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर चपरासी को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने पीड़िता से संपर्क कर उसे एलबीएस अस्पताल में भर्ती करवाया है. आरोपी पिछले दस साल से निगम स्कूल में चपरासी के पद पर नौकरी कर रहा था. उसके खिलाफ पहले से कोई केस दर्ज नहीं है,इस मामले में पुलिस बाकी आरोपियों की तलाश कर रही है.
ये भी पढें-
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं