खालिस्तानी नेता (Khalistani Leader) और 'वारिस पंजाब दे' के चीफ अमृतपाल सिंह (Amritpal Singh) की गिरफ्तारी के लिए पंजाब पुलिस (Punjab Police) लगातार तलाशी अभियान चला रही है. वहीं पुलिस से छिपने के लिए अमृतपाल भी लगातार अपने ठिकाने बदल रहा है. इस दौरान पुलिस को कई ऐसे सीसीटीवी फुटेज मिले हैं, जिसमें उसको भागने के दौरान गाड़ियां बदलते हुए देखा जा सकता है. बताया जा रहा है कि गिरफ्तारी से बचने के लिए भगोड़े अमृतपाल ने 12 घंटे में 5 गाड़ियां बदलीं.
पुलिस के मुताबिक, अमृतपाल सिंह भागने के दौरान सबसे पहले शाहकोट (जालंधर) में मर्सिडीज से ब्रेजा कार में सवार हुआ. फिर नंगल अम्बियन (जालंधर ग्रामीण) में वो ब्रेजा कार से प्लैटिना मोटरसाइकिल पर भागा. वहीं बाइक का पेट्रोल खत्म होने पर उसने दारापुर (जालंधर ग्रामीण) में तीन पहिया रिक्शा लिया. इसके बाद गन प्वाइंट पर अमृतपाल और पप्पल प्रीत ने एक मोटरसाइकिल लूट ली.
-
एफिल टावर में विवाद का पूरा सच, BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी ने NDTV को बताया -
NDTV World Summit 2026 | 'भारत की तरक्की से नेपाल को भी फायदा', नेपाल के वित्त मंत्री ने क्यों कहा? -
AI ने बनाया प्लान और इंसान ने दबाया हमले का बटन, ईरानी स्कूल में 156 मौतों पर पूर्व CIA चीफ ने कही ये बात -
इस साल के अंत तक भारत आ सकते हैं नेपाली पीएम बालेन शाह, नेपाल के वित्तमंत्री डॉ स्वर्णिम वाग्ले ने दी जानकारी -
NDTV World Summit | 'AI का डर समझिए, लेकिन...' तकनीक पर BAPS के Brahmavihari Swamiji की बड़ी बात -
पारंपरिक सेना, टैंक और बंकर सब बेकार! NDTV World Summit में पूर्व CIA चीफ का दावा- AI बना देगा युद्ध -
"डर है कहीं इंसान मशीनों की तरह न सोचने लगें", NDTV World Summit में BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
नोबेल विजेताओं जैसी दिमागी ताकत और पलक झपकते ही मौत! CIA के पूर्व प्रमुख ने AI युद्ध पर दी सबसे खौफनाक चेतावनी -
'एक दिमाग में लाखों आइंस्टाइन से बेहतर है एक हृदय में लाखों बुद्ध',AI के सवाल पर BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान
पुलिस ने लुधियाना के शेखूपुर से एक और सीसीटीवी फुटेज बरामद किया है. जिसमें 18 मार्च को शाम 6 बजकर 46 बजे पर अमृतपाल को लुधियाना के शेखूपुर में लूटी गई मोटरसाइकिल से भागते हुए देखा गया.
पंजाब पुलिस ने बुलेट और स्प्लेंडर बाइक बरामद की है. स्प्लेंडर बाइक के मालिक गुरबिंदर ने पंजाब पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि अमृतपाल और उसके साथियों ने बंदूक की नोंक पर उनसे मोटरसाइकिल लूट ली.
पुलिस सूत्रों के अनुसार प्लैटिना का पेट्रोल खत्म होने के बाद अमृतपाल ने तिपहिया वाहन का इस्तेमाल किया और उसके बाद अमृतपाल व उसके साथियों ने भागने के लिए स्प्लेंडर मोटरसाइकिल लूट ली और जब स्प्लेंडर का पेट्रोल खत्म हो गया, तो अमृतपाल स्प्लेडोर को छोड़कर चला गया.
इससे पहले बुधवार दोपहर लगभग 12 बजे अमृतसर के जल्लूपुर खेड़ा गांव में अमृतपाल सिंह की मां से करीब एक घंटे पूछताछ की. ये पूछताछ किस मामले में की गई है, इसकी जानकारी अभी नहीं मिल पाई है. जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने अमृतपाल की पत्नी किरणदीप कौर से भी पूछताछ की है.
पुलिस के मुताबिक, अमृतपाल सिंह ने मंगलवार को अपना हुलिया बदला है. पुलिस की ओर से जारी तस्वीरों में देखा जा सकता है कि अमृतपाल ने दाढ़ी कटवा ली है. उसने पारंपरिक सिख बाण उतार दिया है, लेकिन पगड़ी में है. वह शर्ट और जींस में बाइक पर बैठा दिख रहा है. काला चश्मा भी लगा रखा है.
इस पूरे मामले में अमृतपाल सिंह के साथियों के अलावा भागने में उसकी मदद करने वाले कुल 154 लोग हिरासत में लिए जा चुके हैं. पकड़े गए आरोपियों के अलावा पुलिस अब अमृतपाल सिंह के पारिवारिक सदस्यों के बारे में भी जानकारियां हासिल कर रही है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं