दिल्ली के अशोक नगर में हुए ट्रिपल मर्डर मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. ब्यूटी पार्लर के पूर्व कर्मचारी और उसकी गर्लफ्रेंड ने नौकरी से निकालने का बदला लेने के लिए पति-पत्नी की हत्या की थी. पुलिस के मुताबिक, मुख्य आरोपी के लिए छापेमारी की जा रही है. मामला थाना हरि नगर इलाके के अशोक नगर का है.
पुलिस को सुबह 9:15 पर पता चला कि एक घर में तीन शव पड़े हुए हैं. पति समीर आहूजा, उनकी पत्नी शालू और नौकरानी सपना की लाश घर में मौजूद थी. घर में ही पत्नी ने ब्यूटी पार्लर खोल रखा था, यहीं शालू और नौकरानी की लाश मिली. दोनों की धारदार हथियार से गला काटकर हत्या की गई थी.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
समीर का शव पहली मंजिल पर खून से लथपथ पड़ा मिला था. समीर के चेहरे और सर पर कई चोटें भी लगी थीं. मौके पर नाबालिग बेटी जीवित हालत में मिली थी, जो पहली मंजिल पर ही सो रही थी. पुलिस के लिए यह मर्डर मिस्ट्री ब्लाइंड मर्डर मिस्ट्री हो गई थी. पुलिस को परिवार के ड्राइवर ने लाशों के घर में होने की सूचना दी थी, जिसके बाद मौके पर पहुंची.
पुलिस ने जांच शुरू की और शुरू में ही समझ आ गया कि घर में हत्यारे ने जो एंट्री की थी, वह फ्रेंडली एंट्री रही होगी. आगे की जांच में यह भी पता चला की सीसीटीवी का डीवीआर आरोपी अपने साथ ले गए हैं. हालांकि, आसपास के सीसीटीवी खंगाले गए, जिसमें दो बाइक सवारों को देखा गया. पुलिस ने आरोपी की पहचान कर ली और मामले में दो आरोपियों को पकड़ लिया गया है. 19 वर्षीय सचिन और 21 वर्षीय सुजीत इस वारदात में शामिल थे. दोनों दिल्ली के ही रहने वाले हैं.
मामले में मुख्य आरोपी फरार है. बताया जा रहा है कि 10 दिन पहले तक मुख्य आरोपी और उसकी गर्लफ्रेंड शालू के ब्यूटी पार्लर में काम करते थे, लेकिन उसके अन प्रोफेशनल बिहेवियर की वजह से उन्हें नौकरी से निकल दिया गया था. नौकरी से निकलने से पहले समीर आहूजा ने उनको डाटा भी था. इसी अपमान का बदला लेने के लिए आरोपी ने अपने दो साथियों सुजीत और सचिन के साथ योजना बनाई थी. पति-पत्नी की हत्या के दौरान घर में नौकरानी सपना भी पहुंच गई थी, लेकिन उसकी भी हत्या करके आरोपी ने घर से लैपटॉप नगदी और बाकी का समान लूट लिया था और फरार हो गए थे. मुख्य आरोपी की तलाश की जा रही है और उसकी गर्लफ्रेंड की भूमिका के बारे में भी पुलिस पता लगा रही है.
यह भी पढ़ें
"लोगों को मिलेगी ताकत!, ब्लू के लिए हर महीने देना होगा $8", एलन मस्क ने किया ट्वीट
"उथला पानी और चट्टानें बनीं अधिक मौतों की वजह", बोले NDRF के प्रमुख
जेएनयू पीजी फर्स्ट मेरिट लिस्ट आज होगी जारी, jnuee.jnu.ac.in से करें चेक
Video : सलमान खान को Y+ कैटेगरी की सुरक्षा, लॉरेंस बिश्नोई गैंग से मिली थी धमकी | पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं