- साउथ दिल्ली के मैदानगड़ी इलाके में एक घर से तीन शव मिले, जिनमें एक महिला और दो युवक शामिल हैं
- मृतक महिला का मुंह बंधा हुआ था और ग्राउंड फ्लोर पर दो शव खून से लथपथ पाए गए थे
- पड़ोसियों को बदबू आने पर पुलिस को सूचना दी गई, जिसके बाद शव बरामद कर जांच तेज कर दी गई है
साउथ दिल्ली से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है. यहां घर के अंदर से तीन शव बरामद हुए हैं, जिसमें एक महिला और दो युवक शामिल हैं. सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घर को पूरी तरह से सील किया और आगे सबूत जुटा रही है. डीसीपी ने बताया कि पीसीआर कॉल में "कॉलर ने बताया गया है कि यहां पर एक लड़के ने अपना हाथ काट लिया है, वहां पर खून निकला है बहुत सारा और मदद चाहिए. मैदान गढ़ी थाना के पुलिस कर्मी तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और देखा कि ग्राउंड फ्लोर पर पर खून से लथपथ दो शव पड़े हुए थे और पहली मंजिल पर एक महिला का शव पड़ा हुआ था
घर में मिले 3 शव
दरअसल मामला साउथ दिल्ली के मैदानगड़ी इलाके का है. यहां माँ, बाप और 2 बेटा रहा करते थे. दिल्ली के सतबाड़ी खर्क गांव से पुलिस को PCR कॉल मिली थी कि एक घर में खून से लथपथ हालत में लोग पड़े हैं. पुलिस ने आकर जब अंदर का नजारा देखा वो बेहद खौफनाक था. पहले फ्लोर पर पिता और बेटा की लाश फर्श पर मिली, वहीं दूसरे फ्लोर पर मां की लाश मुंह बंधी हुई मिली. तीनों की मौत हो चुकी थी. मृतकों में प्रेम सिंह (50), रजनी (45) और ऋतिक (24) शामिल हैं. एक बेटा सिद्धार्थ फरार है. आरोप लगाया गया है कि छोटे बेटे ने ही चाकुओं से गोदकर और ईंट -पत्थर से कुचलकर मां-बाप और भाई की हत्या की और फरार हो गया.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज

दूसरा बेटा मिला गायब
पुलिस को परिवार का चौथा सदस्य सिद्धार्थ घर से गायब मिला. स्थानीय लोगों से पूछताछ में पता चला कि सिद्धार्थ मानसिक बीमारी का इलाज करा रहा था. इतना ही नहीं, प्राथमिक जांच में ये भी सामने आया कि सिद्धार्थ ने किसी से कहा था कि उसने अपने परिवार की हत्या कर दी है और अब वो यहां नहीं रहेगा.
बदबू आने पर पड़ोसियों ने दी जानकारी
तीनों शवों की तस्वीरें ली गईं और आगे की जांच पुलिस ने शुरू कर दी है. वहीं, सिद्धार्थ की तलाश की जा रही है. पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए कहा, बदबू आने पर पड़ोसियों ने मामले की जानकारी दी थी. यहां आकर इस वारदात के बारे में पता चला. शवों को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. आगे की जांच की प्रक्रिया तेज कर दी है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं