गुजरात में मोरबी पुल हादसे में मरने वाले लोगों की संख्या कम भी हो सकती थी, अगर उस दौरान पुल के नीचे उथला पानी और चट्टाने नहीं होती. ऐसा कहना है एनडीआरएफ अधिकारी का. इस रेस्क्यू की अगुवाई कर रहे एनडीआरएफ कमांडेंट वीवीएन प्रशन्ना कुमार ने मंगलवार को एनडीटीवी से कहा कि अगर घटना वाली जगह पर पानी का लेवल थोड़ा ज्यादा होता तो शायद मौत का आंकड़ा कम हो सकता था. उन्होंने बताया कि नदी के बीच के हिस्से में जहां पानी लगभग रुका हुआ है, जहां कोई बहाव नहीं है, वहां की गहराई 20 फीट के करीब है.
कुमार ने कहा कि ज्यादातर शव, टूटे हुए ब्रिज के नीचे पाए गए क्योंकि नदी में बहाव नहीं है और पानी इन्हें बहाकर दूर नहीं ले जा पाया. उन्होंने कहा कि सिविल एडमिनिस्ट्रेशन की ओर से लापता लोगों के लिए दिए गए आंकड़ों के आधार पर, अब केवल एक या दो शवों की ही तलाश होना बाकी है. गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज मोरबी शहर के उस अस्पताल का दौरा किया जहां घायलों का इलाज किया जा रहा है. उनकी इस यात्रा से पहले रातों-रात अस्पताल की व्यवस्थाओं में सुधार कर दिया गया. पीएम मोदी के अस्पताल पहुंचने से पहले अस्पताल की सूरत बहुत कम समय में बदल दी गई.
-
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
बदलती दुनिया, बदलते रिश्ते और वो मुद्दे जो दुनिया की तकदीर तय करते हैं... देखिए NDTV World Summit -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति, अर्थव्यवस्था और संस्कृति पर चर्चा, एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज

पीएम के विजिट से पहले मोरबी सरकारी अस्पताल में कुछ रोगियों का चयन किया गया, जिन्हें नए सिरे से पेंट किए गए वार्ड में नए बेड पर शिफ्ट किया गया. नए वार्ड में पीने के पानी और साफ-सफाई का खासा ध्यान रखा गया था ताकि प्रधानमंत्री के सामने अस्पताल की बदहाली को कवरअप किया जा सके. गौरतलब है कि रविवार शाम को मोरबी में मच्छु नदी पर हुए केबल पुल हादसे में 125 से अधिक लोगों की मौत हो गई थी. पुलिस ने इस घटना के सिलसिले में कुल नौ लोगों को गिरफ्तार किया है.
गौरतलब है कि पीएम नरेंद्र मोदी मोरबी में पुल हादसे वाली जगह का दौरा किया. घटनास्थल का दौरा करने से पहले उन्होंने इस दुर्घटना को लेकर एक उच्च स्तरीय बैठक भी की. पीएम ने अस्पताल जाकर घायलों से भी मुलाकात किया. बताते चलें कि घटना को लेकर पुलिस का कहना है कि जिस समय यह पुल टूटा था उस समय उसपर 500 से ज्यादा लोग सवार थे. जबकि इस पुल की क्षमता महज 125 लोगों के भार उठाने की थी.
मोरबी के अस्पताल का NDTV ने दिखाया सच, रिपोर्टर को हटाने के लिए पहुंची गुजरात पुलिस
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं