विज्ञापन

दिल्‍ली के संगम विहार में रोड रेज का तांडव, बाइक सवार ने साथियों के साथ मिलकर परिवार पर किया हमला

संगम विहार इलाके में एक परिवार के साथ मारपीट का मामला सामने आया है. आरोप है कि बहस के बाद एक बाइक सवार ने अपने 5-6 साथियों को बुला लिया, जिन्होंने मिलकर परिवार के लोगों के साथ मारपीट की.

दिल्‍ली के संगम विहार में रोड रेज का तांडव, बाइक सवार ने साथियों के साथ मिलकर परिवार पर किया हमला
  • दिल्ली के संगम विहार इलाके में रास्ता देने को लेकर बाइक सवार और परिवार के बीच विवाद मारपीट तक पहुंच गया.
  • बाइक सवार और उसके साथियों ने एक परिवार पर हमला कर दिया और उनकी गाड़ी को भी नुकसान पहुंचाया गया.
  • मारपीट के इस मामले में पुलिस ने 3 आरोपियों की पहचान कर ली है, जिनमें से दो को गिरफ्तार कर लिया गया है.

दिल्ली के संगम विहार इलाके से रोड रेज का एक मामला सामने आया है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस घटना में रास्ता देने को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया, जहां बाइक सवार और उसके साथियों ने एक परिवार पर हमला कर दिया और उनकी गाड़ी को भी नुकसान पहुंचाया. इस घटना में दो लोगों को चोटें आई. वहीं पुलिस ने अब तक दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है.  

पुलिस के मुताबिक, 23 मार्च को फरीदाबाद से रामपाल नाम के शख्स का परिवार कालकाजी की तरफ जा रहा था. रास्ते में सड़क मरम्मत का काम चल रहा था, जिसके कारण उन्हें डायवर्ट होकर संगम विहार के G-ब्लॉक से होकर गुजरना पड़ा. इसी दौरान रास्ता देने को लेकर उनकी एक बाइक सवार से बहस हो गई. यह बहस कुछ ही मिनटों में इतनी बढ़ गई कि मामला हाथापाई तक पहुंच गया. 

ये भी पढ़ें: दिल्ली के बवाना में आधी रात को लगी फैक्ट्री में भीषण आग, एक फायर मेन घायल

Latest and Breaking News on NDTV

बाइक सवार ने साथियों के साथ मिलकर की मारपीट

आरोप है कि बाइक सवार ने अपने 5-6 साथियों को बुला लिया, जिन्होंने मिलकर परिवार के लोगों के साथ मारपीट की. इस दौरान उनकी गाड़ी को भी नुकसान पहुंचाया गया. घटना का वीडियो मौके पर मौजूद किसी व्यक्ति ने बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. 

इस हमले में रामपाल समेत दो लोगों को मामूली चोटें आईं. दोनों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई. 

ये भी पढ़ें: मिडिल ईस्ट में युद्ध से पैदा संकट को संभालने में विफल रही मोदी सरकार, भुगत रही जनता: अरविंद केजरीवाल

पुलिस ने की तीन आरोपियों की पहचान, दो गिरफ्तार 

संगम विहार थाने में इस मामले में सख्त धाराओं के तहत केस दर्ज किया है. पुलिस ने अब तक तीन आरोपियों की पहचान कर ली है, जिनमें से दो को गिरफ्तार कर लिया गया है. वहीं एक नाबालिग को हिरासत में लिया गया है. 

वीडियो में दिखाई दे रहे बाकी आरोपियों की पहचान करने और उन्हें पकड़ने के लिए पुलिस की टीम लगातार छापेमारी कर रही है. 

दक्षिण जिले के डीसीपी अनंत मित्तल ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए कड़ी कार्रवाई की जा रही है और जांच अभी जारी है. 
 

लेखक के बारे में
img
Pintu Tomar
Pintu Tomar
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi Road Rage Incident, Sangam Vihar Assault, Family Assaulted In Road Rage Incident
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com