दिल्ली के संगम विहार इलाके में रास्ता देने को लेकर बाइक सवार और परिवार के बीच विवाद मारपीट तक पहुंच गया. बाइक सवार और उसके साथियों ने एक परिवार पर हमला कर दिया और उनकी गाड़ी को भी नुकसान पहुंचाया गया. मारपीट के इस मामले में पुलिस ने 3 आरोपियों की पहचान कर ली है, जिनमें से दो को गिरफ्तार कर लिया गया है.