विज्ञापन

Rain Alert: आंधी-बारिश और ओले गिरेंगे... आज प्रचंड गर्मी से राहत मिलेगी, यूपी-दिल्ली, पंजाब से बिहार तक 5 दिन कब-कब बरसात होगी

Rain Alert in Delhi NCR: दिल्ली एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत में हीटवेव की जगह मौसम बदलने वाला है. इस दौरान बारिश, आंधी आने और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की गई है. मौसम विभाग ने भी हिमालय में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण बरसात का अलर्ट जारी किया है.

Rain Alert: आंधी-बारिश और ओले गिरेंगे... आज प्रचंड गर्मी से राहत मिलेगी, यूपी-दिल्ली, पंजाब से बिहार तक 5 दिन कब-कब बरसात होगी
Rain Alert Delhi Weather News: बारिश का अलर्ट
IANS
  • उत्तर भारत में पिछले 15 दिनों से अत्यधिक गर्मी बनी हुई है. आने वाले दिनों में बारिश से राहत मिलने की संभावना
  • हिमालय क्षेत्र में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण अगले 4 से 5 दिनों में बारिश, आंधी और ओले गिरने का अलर्ट
  • दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, यूपी और राजस्थान के कई हिस्सों में 28 और 31 मई के बीच तेज बारिश और आंधी की संभावना
नई दिल्ली:

Weather News Today: दिल्ली एनसीआर, उत्तर प्रदेश, पंजाब-हरियाणा और राजस्थान समेत पूरे उत्तर भारत में 15 दिनों से प्रचंड गर्मी रिकॉर्ड तोड़ रही है, लेकिन अगले कुछ दिनों में बारिश थोड़ी राहत दे सकती है. मौसम विभाग का कहना है कि हिमालय क्षेत्र में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण अगले 4-5 दिनों में उत्तर भारत के अलग-अलग इलाकों में आंधी, बारिश और ओले गिरने का अलर्ट है. इससे दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा और पंजाब के जो हिस्से 45-46 डिग्री के तापमान में झुलस रहे हैं, उन्हें काफी राहत मिल सकती है. 28 से 31 मई के बीच आंधी, बारिश के साथ ओले गिरने की चेतावनी जारी की गई है. खासकर पूर्वी उत्तर प्रदेश में जबरदस्त आंधी फिर से देखने को मिल सकती है 

दिल्ली में आज का मौसम (Rain Alert Today) 

मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में 27 और 28 मई तक तेज गर्मी पड़ेगी, लेकिन  30 और 31 मई को बारिश हो सकती है. हिमाचल प्रदेश में 28 और 29 मई को बारिश का अलर्ट है. उत्तराखंड में 28 से 31 मई तक बरसात के साथ आंधी और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की गई है. इसके साथ तेज हवाएं 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी. पूर्वांचल में 28 से 31 मई तक बारिश और आंधी-तूफान का संकेत मौसम विभाग ने दिया है.

मौसम का पूर्वानुमान (Weather Forecast) 

  • 29-30 मई को पूर्वी उत्तर प्रदेश में 
  • 28-29 को जम्मू-कश्मीर, पंजाब, हरियाणा में 
  • 29 मई को यूपी और उत्तराखंड में ओलावृष्टि
  • 28-29 मई को हिमाचल प्रदेश में 
  • 28 से 31 मई तक उत्तराखंड में आंधी,बारिश
  • 30-31 मई को वेस्ट यूपी, पंजाब, हरियाणा
  • 28 और 29 मई को दिल्ली में 
  • 29 और 30 मई को पूर्वांचल में बारिश, आंधी
  • मध्य प्रदेश में 28 से 30 मई तक
  • छत्तीसगढ़ में 26 से 30 मई तक 
  • गोवा, महाराष्ट्र में 26 से 29 मई तक 
  • सौराष्ट्र, कच्छ गुजरात में 30 मई से 1 जून तक

यूपी में आज का मौसम (UP Weather)

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 28-29 मई को बारिश के संकेत हैं. जबकि पूर्वी उत्तर प्रदेश में 29 और 30 मई को आंधी बारिश की चेतावनी है. इस दौरान 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तूफान आने का अलर्ट भी है. जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, चंडीगढ़ औऱ दिल्ली में भी 28 और 29 मई को मौसम बदलने के साथ उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में कुछ जगहों पर ओलावृष्टि भी हो सकती है. वहीं पूर्वोत्तर भारत में भी अगले एक हफ्ते तक जोरदार बारिश देखने को मिल सकती है. केरल और तमिलनाडु में 2-3 दिनों के कुछ स्थानों पर भारी से भारी बारिश होने का अनुमान है. 

लखनऊ में भी बारिश (Lucknow Rain) 

मौसम विभाग ने लखनऊ में आज तेज बारिश की संभावना जताई है. अगले 3 घंटों में तेज बारिश हो सकती है. बाराबंकी, हरदोई, लखनऊ, सीतापुर में रेन अलर्ट है. उन्नाव जिले में भी तेज बारिश हो सकती है. तेज आंधी-तूफान आने की संभावना भी जताई गई है. मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि वो बिजली के खंभों से दूर रहें. 

दिल्ली में आज बारिश क्या होगी

दिल्ली में 26 मई को आसमान साफ रहेगा, गर्म हवाओं के साथ 20 से 30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी. हालांकि बारिश के संकेत नहीं हैं. 27 मई को भी ऐसा ही मौसम रहेगा. लेकिन 28 और 29 मई को हल्की बारिश दिल्ली, नोएडा और गाजियाबाद जैसे एनसीआर के इलाकों में देखने को मिल सकती है. मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है. 

Weather News

Weather News

पूर्वोत्तर क्षेत्र में बारिश के आसार

असम, मेघालय और बिहार में कुछ स्थानों पर भारी बारिश मंगलवार को हुई. जम्मू-कश्मीर, पश्चिमी मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और तेलंगाना में छिटपुट स्थानों पर ओले भी गिरे. उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में कुछ स्थानों पर बारिश देखी गई. पूर्वोत्तर क्षेत्र में अगले एक हफ्ते तक बारिश के साथ तूफान आने के आसार हैं. 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rain Alert In Delhi NCR, Rain Alert Today, Weather Today, Today Weather, Thunderstorm Alert India
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com