विज्ञापन

सोसाइटी में बकरे की कुर्बानी के लिए बना रहे थे शेड, हिंदू पक्ष ने रोका तो शुरू हो गई हाथापाई, मुंबई मीरा रोड में बवाल

मुंबई के मीरा रोड स्थित एक सोसाइटी में बकरीद से पहले बकरे लाने को लेकर दो गुटों में तनाव के बाद भारी पुलिस बल तैनात किया गया है.

सोसाइटी में बकरे की कुर्बानी के लिए बना रहे थे शेड, हिंदू पक्ष ने रोका तो शुरू हो गई हाथापाई, मुंबई मीरा रोड में बवाल

मुंबई से सटे मीरा रोड मैं बकरीद के पहले जमकर बवाल मचा हुआ है. मीरा रोड के पूनम क्लस्टर सोसाइटी में कल दोपहर पहले बकरों के लिए बनाए एक शेड के डेमोलिशन से ये बवाल पैदा हुआ. ये शेड मुस्लिम धर्म के लोगों ने कुर्बानी के लिए बांधा था.जिसे हिंदू पक्ष की शिकायत के बाद स्थानीय नगर पालिका ने आकर डिमोलिश कर दिया.

रात में भिड़ गए दोनों पक्ष

लेकिन आरोप है कि इसके बाद रात में दोबारा ये शेड बांधने का काम शुरू किया गया. इसे लेकर कुछ हिंदू संगठन वहां इकठ्ठा होने लगे. दोनों पक्षों में कहासुनी हुई और हाथापाई हुई. आरोप यह भी है कि इस दौरान दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर हमले  किए.

रात में कुर्बानी के लिए बना रहे थे शेड

कल दोपहर हिन्दू संगठनों और बिल्डिंग में रहने वाले स्थानीय नागरिकों के विरोध के बाद कुर्बानी के बकरों के लिए बनाए गए शेड को हटाया गया था. लेकिन तब मुस्लिम समुदाय ने इसका विरोध शुरू कर दिया और मामले में काशी मीरा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाई गयी, हालांकि तब पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाते हुए शांत कर दिया था.

मौके पर पुलिस बल तैनात

लेकिन रात में इसी मुद्दे पर फिर से विवाद हो गया और बात हाथापाई तक आ गई. आरोप लगाया गया कि मुस्लिम पक्ष ने हिन्दू पक्ष के एक युवक पर ब्लेड से हमला किया पुलिस इस मामले की जांच कर रही है इलाके की सीसीटीवी को चेक किया जा रहा है. फिलहाल मौके पर पुलिस बल तैनात है.

मुस्लिम पक्ष का कहना है कि वे कानून और नियमों का सम्मान करते हैं. वे सरकार के नियमों के मुताबिक ही कुर्बानी की रस्म पूरा करेंगे. वहीं हिंदू निवासियों का कहना है कि सोसाइटी के नियम सभी त्योहारों और नागरिकों के लिए समान हैं. वे सोसाइटी के भीतर मवेशियों को रखने या धार्मिक रूप से पशु बलि देने के सख्त खिलाफ हैं. इधर मीरा भयंदर पुलिस ने सोसाइटी में तैनाती बढ़ा दी है.

यह भी पढ़ें: बकरीद से पहले बुरहानपुर में बिका चाय-पान का शौकीन बकरा; कीमत में 786 का खास कनेक्शन रहा

लेखक के बारे में
img
सुजाता द्विवेदी
Correspondent, News Input
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mumbai News, Bakrid (Eid Al-Adha), Bakrid, Bakrid Mumbai, Mumbai Police
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com