जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में लश्कर-ए-तैयबा के आतंकवादियों ने सोमवार को एक गैर-मुस्लिम मजदूर की उस समय गोली मारकर हत्या कर दी है, जब वह दूध खरीदने के लिए बाजार गया था. पुलिस ने बताया कि मजदूर की पहचान जम्मू क्षेत्र के उधमपुर जिले के दीपू के रूप में की गई है, जो जंगलात मंडी इलाके में एक सर्कस में काम करता था. इस सर्कस को सुरक्षा उपलब्ध कराई गई थी. सर्कस से जुड़े लोगों के पास अपनी सुरक्षा भी थी. पुलिस के मुताबिक, दीपू दूध खरीदने के लिए नजदीकी बाजार गया था, तभी मोटरसाइकिल से आए दो युवकों ने रात साढ़े आठ बजे उसे करीब से तीन गोलियां मारीं. पुलिस ने बताया कि दीपू को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
#Terrorists fired upon one civilian namely Deepu R/O Udhampur working at private circus mela at amusement park near Janglaat Mandi in #Anantnag. He was taken to hospital where he succumbed to his injuries. Case registered, #investigation going on.@JmuKmrPolice
— Kashmir Zone Police (@KashmirPolice) May 29, 2023
-
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज -
NDTV World Summit : क्या AI छीन लेगा नौकरियां? माइक वॉल्श ने दिया चौंकाने वाला जवाब -
NDTV World Summit 2026 : रोहतक से लंदन तक का सफर, मां-बेटे की जोड़ी ने सुनाई संघर्ष और सफलता की कहानी -
NDTV World Summit 2026: Asian Games में कैसे जीते 2 Gold Medal? Shooter Neeru Dhanda ने बताया -
AI न नौकरी खाएगा, न इंसानों की जगह लेगा... NDTV World Summit में माइक वॉल्श ने बता दिया AI का फ्यूचर -
रेलमंत्री वैष्णव ने बताया बुलेट ट्रेन में देरी की क्या रहीं वजहें, जापानी मंत्री के आरोपों का दिया जवाब
अधिकारियों के अनुसार, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक विजय कुमार स्थिति पर करीबी नजर रख रहे हैं और उन्होंने जिला पुलिस को जल्द से जल्द हत्यारों को पकड़ने के लिए तलाश अभियान तेज करने का निर्देश दिया है. पाकिस्तान स्थित प्रतिबंधित संगठन लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े एक संगठन कश्मीर फ्रीडम फाइटर ने इस हत्या की जिम्मेदारी ली है.
ये भी पढ़ें-
- "मिलकर लड़ेंगे" : राहुल गांधी-मल्लिकार्जुन खरगे ने करवाई गहलोत-पायलट की 'सुलह'!
- चुनावी रणनीति में माहिर PM नरेंद्र मोदी कैसे बन गए BJP की जीत की 'गारंटी'?
- लड़की को 16 बार चाकू घोंपने के बाद बुआ के घर भाग गया था साहिल, ब्रेकअप की बात से था नाराज: सूत्र
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं