विज्ञापन

सूर्यवंशी पर दुनिया की नजर, जानें कौन हैं टी20, वनडे और टेस्ट में सबसे कम उम्र में करियर शुरू करने वाले खिलाड़ी

वैभव सूर्यवंशी अगर आज आयरलैंड के खिलाफ मैच खेलते हैं, तो वह सबसे कम उम्र में भारत के लिए अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे

सूर्यवंशी पर दुनिया की नजर, जानें कौन हैं टी20, वनडे और टेस्ट में सबसे कम उम्र में करियर शुरू करने वाले खिलाड़ी
पूरे विश्व क्रिकेट की नजरें वैभव सूर्यवंशी पर लगी हैं
Source: Social media

Vaibhav Sooryavanshi's set to make big record: आयरलैंड के खिलाफ आज दो टी20 मैचों की सीरीज शुरू हो रही है, लेकिन इससे कुछ दिन पहले से ही विश्व क्रिकेट जगत पर वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavasnhi) का बुखार चढ़ा हुआ है. और मैच शुरू होने से पहले मानो यह चरम पर पहुंच चुका है. हर ओर वैभव की ही चर्चा है, जो आज सबसे कम उम्र में सचिन तेंदुलकर के भारत के लिए खेलने का 37 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं.  यदि सूर्यवंशी को शुक्रवार को बेलफास्ट में भारत बनाम आयरलैंड के बीच होने वाले पहले टी20 (T20I) मैच में डेब्यू कैप मिलती है, तो वह न केवल भारत के सबसे युवा डेब्यू करने वाले खिलाड़ी बनेंगे, बल्कि पूर्ण टेस्ट दर्जा प्राप्त देशों में टी20 अंतर्राष्ट्रीय में डेब्यू करने वाले दुनिया के सबसे युवा खिलाड़ी भी बन जाएंगे. वह 15 साल, 2 महीने और 30 दिन की उम्र में वह आयरलैंड के जोश लिटिल का रिकॉर्ड तोड़ देंगे, जिन्होंने 16 साल और 309 दिन की उम्र में हांगकांग के खिलाफ डेब्यू किया था.

पूर्ण-सदस्य देशों में सबसे युवा अंतर्राष्ट्रीय डेब्यू करने का रिकॉर्ड पाकिस्तान के हसन रज़ा के नाम है। उन्होंने अक्टूबर 1996 में ज़िम्बाब्वे के खिलाफ महज 14 साल और 227 दिन की उम्र में अपना टेस्ट डेब्यू किया था. 

पूर्ण-सदस्य देशों में सबसे युवा टेस्ट डेब्यू करने वाले खिलाड़ी  

 खिलाड़ीउम्र     टीम     विपक्षी  टीमतारीख
हसन रज़ा14 वर्ष 227 दिनपाकिस्तानज़िम्बाब्वे24 अक्टूबर, 1996
मुश्ताक मोहम्मद15 वर्ष 124 दिनपाकिस्तानवेस्टइंडीज26 मार्च, 1959
मोहम्मद शरीफ15 वर्ष 128 दिनबांग्लादेशज़िम्बाब्वे19 अप्रैल, 2001
आकिब जावेद16 वर्ष 189 दिनपाकिस्तानन्यूजीलैंड10 फरवरी, 1989
सचिन तेंदुलकर16 वर्ष 205 दिनभारतपाकिस्तान15 नवंबर, 1989

 पूर्ण-सदस्य देशों में सबसे युवा वनडे (ODI) डेब्यू करने वाले खिलाड़ी

जहां टेस्ट में सबसे कम उम्र में करियर का आगाज करने का रिकॉर्ड पाकिस्तान के हसन रजा के नाम पर है, तो यह कारनामा उन्होंने वनडे में भी किया है. हसन रजा ने टेस्ट डेब्यू के ठीक छह दिन बाद अक्टूबर 1996 में ज़िम्बाब्वे के खिलाफ ही 14 साल और 233 दिन की उम्र में अपना पहला वनडे मैच खेला था. चलिए जान लें वनडे में सबसे कम उम्र में करियर शुरू करने वाले दुनिया के शीर्ष 5 खिलाड़ी कौन हैं

 खिलाड़ीउम्र     टीम  विपक्षी  टीमतारीख
हसन रज़ा14 वर्ष 233 दिनपाकिस्तानज़िम्बाब्वे30 अक्टूबर, 1996
मोहम्मद शरीफ15 वर्ष 116 दिनबांग्लादेशज़िम्बाब्वे7 अप्रैल, 2001
आकिब जावेद16 वर्ष 127 दिनपाकिस्तानवेस्टइंडीज10 दिसंबर, 1988
शाहिद अफरीदी16 वर्ष 215 दिनपाकिस्तानकेन्या2 अक्टूबर, 1996
सचिन तेंदुलकर16 वर्ष 238 दिनभारतपाकिस्तान18 दिसंबर, 1989

पूर्ण-सदस्य देशों में सबसे युवा टी20 (T20I) डेब्यू करने वाले खिलाड़ी

पूर्व कालिक यानी टेस्ट दर्जा प्राप्त देशों में सबसे कम उम्र में अंतरराष्ट्रीय करियर का आगाज करने का रिकॉर्ड आयरलैंड के ही जोश लिटिल के नाम पर है. इस फॉर्मेट में भी उन शीर्ष 5 खिलाड़ियों के नामों पर नजर दौड़ा लें, जिन्होंने सबसे कम उम्र में करियर शुरू किया

 खिलाड़ीउम्र  टीम विपक्षी  टीमतारीख
जोश लिटिल16 वर्ष 309 दिनआयरलैंडहांगकांग5 सितंबर, 2016
मुजीब उर रहमान16 वर्ष 314 दिनअफगानिस्तानज़िम्बाब्वे5 फरवरी, 2018
मोहम्मद आमिर17 वर्ष 55 दिनपाकिस्तानइंग्लैंड7 जून, 2009
क्वेना मफाका18 वर्ष 137 दिनदक्षिण अफ्रीकावेस्टइंडीज23 अगस्त, 2024
अफीफ हुसैन18 वर्ष 146 दिनबांग्लादेशश्रीलंका15 फरवरी, 2018

यह भी पढ़ें:  आयरलैंड में साल का सबसे ज्यादा देखने जाने वाला मुकाबला बनेगा सूर्यवंशी का मैच, जानें क्या कह रहा आयरिश मीडिया

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Vaibhav Sooryavanshi, India, Ireland, Ireland Vs India 2026, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com