विज्ञापन

दिल्ली-NCR के 1205 KM लंबे हाईवे पर लगेगा ATMS सिस्टम, आसान होगा ट्रैफिक मैनेजमेंट

NHAI की इस पहल में दिल्ली-गुरुग्राम-कोटपुतली NH-48, दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे NE-3, दिल्ली-सहारनपुर NH-709B, मेरठ-मुजफ्फरनगर NH-58, मेरठ-बुलंदशहर NH-235, मेरठ-नजीबाबाद NH-119, रेवाड़ी, भिवाड़ी, द्वारका, बागपत, शामली, पानीपत और फरीदाबाद से जुड़े कई राजमार्ग शामिल हैं.

दिल्ली-NCR के 1205 KM लंबे हाईवे पर लगेगा ATMS सिस्टम, आसान होगा ट्रैफिक मैनेजमेंट
दिल्ली-NCR के 1205 KM लंबे हाईवे पर लगेगा ATMS सिस्टम
नई दिल्ली:

आने वाले समय में दिल्ली-NCR में फैले 1205 KM लंबे राष्ट्रीय राजमार्ग (NH) पर चलना और सुविधाजनक होगा. क्योंकि इन सड़कों पर  
भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने उन्नत यातायात प्रबंधन प्रणाली (ATMS) को लगाने जा रही है. गुरुवार को NHAI ने इसकी घोषणा की. ATMS लगाए जाने के बाद दिल्ली-NCR की इन सड़कों पर ट्रैफिक मैनेजमेंट, एक्सीडेंट से बचाव के साथ-साथ कई और सुविधाएं मिलेगी. 

ATMS के लिए दिल्ली-NCR की हाईवे पर 24 घंटे निगरानी के लिए ट्रैफिक मॉनिटरिंग कैमरा सिस्टम (TMCS), सड़क हादसों और यातायात उल्लंघनों की पहचान के लिए वीडियो इंसिडेंट डिटेक्शन एवं एन्फोर्समेंट सिस्टम (VIDES), रियल-टाइम अलर्ट देने वाले वाहन-सक्रिय स्पीड डिस्प्ले (VASD) सहित अन्य चीजें लगेंगी. 

NHAI की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार ATMS में यातायात और सुरक्षा संबंधी सूचनाओं के लिए वेरिएबल मैसेज साइनबोर्ड (VMS) और उच्च गति वाले ऑप्टिकल फाइबर नेटवर्क को भी शामिल किया जाएगा.

ई-चालान प्लेटफॉर्म से भी जोड़ा जाएगा

इसे ई-चालान प्लेटफॉर्म से भी जोड़ा जाएगा. परियोजना के पहले चरण में 1,205 किमी राष्ट्रीय राजमार्गों को कवर किया जाएगा. इनमें 408 किमी मार्गों पर सभी ATMS के अलग-अलग घटकों की लगाया जाएगा. बताया गया कि अभी 797 किमी लंबे हाईवे पर एटीएमएस की सुविधा है. लेकिन इस कॉरिडोर को अब वीडियो इंसिडेंट डिटेक्शन एवं एन्फोर्समेंट सिस्टम से अपग्रेड भी किया जाएगा.

दिल्ली-NCR की ये हाईवे होंगी शामिल 

यह परियोजना दिल्ली-एनसीआर और आसपास के क्षेत्रों के महत्वपूर्ण राष्ट्रीय राजमार्गों को कवर करेगी. इनमें दिल्ली-गुरुग्राम-कोटपुतली (NH-48), दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे (NE-3), दिल्ली-सहारनपुर (NH-709B), मेरठ-मुजफ्फरनगर (NH-58), मेरठ-बुलंदशहर (NH-235), मेरठ-नजीबाबाद (NH-119), रेवाड़ी, भिवाड़ी, द्वारका, बागपत, शामली, पानीपत और फरीदाबाद से जुड़े कई राजमार्ग शामिल हैं.

AI कमांड एंड कंट्रोल सिस्टम भी बनेगा

NHAI ने कहा कि ATMS में AI के एकीकृत कमांड एवं कंट्रोल सेंटर का उपयोग किया जाएगा, जिससे परिचालन दक्षता बढ़ेगी और राष्ट्रीय राजमार्ग उपयोगकर्ताओं की सुरक्षा में सुधार होगा. इसके अलावा एटीएमएस को एनएचएआई डेटा लेक, राजमार्ग यात्रा मोबाइल ऐप और राष्ट्रीय राजमार्ग हेल्पलाइन 1033 से भी जोड़ा जाएगा, जिससे दुर्घटना प्रबंधन और यात्री सेवाओं को और प्रभावी बनाया जा सकेगा.

परियोजना के तहत स्थानीय, क्षेत्रीय और राष्ट्रीय स्तर के बहु-स्तरीय कमांड एवं कंट्रोल सेंटर (CCC) स्थापित किए जाएंगे. दिल्ली-एनसीआर के सोहना में क्षेत्रीय एटीएमएस कमांड एवं कंट्रोल सेंटर बनाया जाएगा, जो कॉरिडोर स्तर की निगरानी, घटना प्रतिक्रिया समन्वय और डेटा प्रबंधन का केंद्र होगा.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
NHAI, Delhi NCR, Highway, National Highway, Advanced Traffic Management System
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com