Vaibhav Sooryavanshi, IND vs IRE T20: हर किसी को 15 साल के वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू का इंतजार है, फैन्स उम्मीद कर रहे हैं आयरलैंड के खिलाफ पहले टी-20 मैच में वैभव को खेलने का मौका मिलेगा. दोनों टीमों के बीच मैच बेलफास्ट स्टेडियम में खेला जाएगा. यही कारण है कि पहले टी-20 मैच के सारे टिकट बिक चुके हैं. वहीं, दूसरी ओर वैभव को लोग उनकी तूफानी बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं लेकिन पहले टी-20 मैच से पहले वैभव का एक अलग अंदाज देखने को मिला है जिसकी चर्चा हो रही है. दरअसल, नेट्स के दौरान वैभव ने बल्लेबाजी का अभ्यास किया ही लेकिन इसके अलावा उन्होंने गेंदबाजी का भी अभ्यास किया. जिसे देखकर फैन्स गदगद हैं.
खास बात ये है कि वैभव की गेंदबाजी एक्शन में युवराज सिंह की झलक दिख रही है, सोशल मीडिया पर यह बहस तेज हो गई है कि क्या वैभव भी आने वाले समय में युवराज सिंह की तरह भारत के लिए ऑलराउंडर की भूमिका निभाएंगे. फैन्स वैभव के गेंदबाजी एक्शन को देखकर काफी खुश हैं.
देखें वीडियो
Can we see hum bowling the slow left armers 😛 pic.twitter.com/DVIJynn0tp
— Bihar_se_hai (@Bihar_se_hai) June 26, 2026
Similar to Yuvraj action. Getting prepared for?? Vaibhav sooryavanshi has to play. pic.twitter.com/4mur2EVIVN
— Sunil Gavaskar (@virender_swag) June 26, 2026
नेट्स पर अभिषेक शर्मा को की गेंदबाजी
बता दें कि वैभव सूर्यवंशी नेट्स में अभिषेक शर्मा को गेंदबाजी करते हुए नजर आए, वैभव के खिलाफ जब भी अभिषेक ने हवा में शॉट खेला, वैभव ने विकेट के लिए अपील की. वह हर बार "विकेट" चिल्लाते रहे, जबकि अभिषेक इसे नकारते रहे. दोनों के बीच यह क्यूट बातचीत का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. नेट्स पर वैभव ने जितनी देर भी बॉलिंग की उन्होंने दिखाया है कि वह गेंदबाज के तौर पर भी भविष्य में भारत के लिए काम आ सकते हैं. उम्मीद है कि वह अपनी बैटिंग के साथ-साथ अपनी बॉलिंग पर भी काम करते रहेंगे.
अबतक दो विकेट लिए हैं.
बता दें कि वैभव ने फर्स्ट क्लास मैच में गेंदबाजी की है और दो विकेट अबतक लिए हैं. लिस्ट ए में और टी-20 में वैभव ने गेंदबाजी की है लेकिन सफलता हासिल नहीं कर पाए हैं
ये भी पढ़ें- आयरलैंड में साल का सबसे ज्यादा देखने जाने वाला मुकाबला बनेगा सूर्यवंशी का मैच, जानें क्या कह रहा आयरिश मीडिया
ये भी पढ़ें- T20I में डेब्यू करने वाले पांच सबसे युवा खिलाड़ी, वैभव सूर्यवंशी के निशाने पर वर्ल्ड रिकॉर्ड
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं