- साल 2021 पाकिस्तान के लिए रहा सबसे दिलचस्प
- पाकिस्तान की ओर से बने कई सारे रिकॉर्ड
- टी-20 इंटरनेशनल में एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा जीत
Year ender 2021: साल 2021 खत्म होने में कुछ ही दिन शेष बचे हैं. इस साल भी कोरोना का साया पूरे वर्ल्ड में छाया रहा लेकिन इसके बाद भी क्रिकेट फैन्स को लाइव क्रिकेट देखने को मिले, खासकर टी-20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) का होना फैन्स के लिए राहत की बात रही. यह साल पाकिस्तान क्रिकेट टीम (Pakistan Cricket Team) के लिए काफी यादगार रहा. एक तरफ जहां पाकिस्तान की टीम टी-20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में पहुंची तो वहीं दूसरी ओर टी-20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा मैच जीतने वाली टीम बनी. पाकिस्तान के खिलाड़ियों ने भी इस साल जोरदार कारनामें किए जिसने क्रिकेट जगत को हैरान कर दिया. ऐसे में जानते हैं साल 2021 में पाकिस्तान की ओर से बने 5 जबरदस्त रिकॉर्ड के बारे में.. IND vs SA: साउथ अफ्रीका में दीपक चाहर ने भारतीय बल्लेबाजों का किया बुरा हाल, बोले- 'लाल गेंद मजेदार'- Video
सबसे ज्यादा टी-20I मैच जीतने वाली टीम
पाकिस्तान की टीम एक कैंलेडर ईयर में सबसे ज्यादा टी-20 इंटरनेशनल मैच जीतने वाली टीम बनी. इस साल पाकिस्तान ने 18 टी-20 मैच जीते जो अब एक रिकॉर्ड है. पाकिस्तान ने 2021 में कुल 29 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेले और 18 मैचों को जीतकर नया कारनामा कर दिखाया. इससे पहले साल 2018 में पाकिस्तान ने 17 टी-20 इंटरनेशनल मैच जीते थे.
-
AI से नहीं खत्म होंगी नौकरियां! टेक दिग्गज Andrew Ng ने बताया क्यों बेवजह है ‘Job Apocalypse’ का डर -
राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस... निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया नया फॉर्मूला -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: अप्रेजल और शादी के जिक्र पर क्या बोले निखिल कामत? -
AI नहीं खा सकता आपकी नौकरी, बस करना होगा ये काम, टेक दिग्गज Andrew Ng ने किया दावा -
NDTV World Summit 2026: भारत की Growth Story पर निखिल कामत का नजरिया, AI को लेकर क्या दी चेतावनी? -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: क्या AI इस जमाने का असुर है? स्वामी सर्वप्रियानं ने क्या कहा? -
NDTV World Summit 2026:निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया फॉर्मूला, राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस -
कार की सर्विस समय पर कराते हैं, शरीर की क्यों नहीं? लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी की काम की सलाह -
क्या AI इस जमाने का असुर है? न्यू यॉर्क वेदांत सोसाइटी के रेजिडेंट मिनिस्टर स्वामी सर्वप्रियानंद ने दिया जवाब -
'खुशनसीब हूं कि भारत में पैदा हुई, जहां मस्जिद और मंदिर एक साथ मौजूद हैं', NDTV वर्ल्ड समिट 2026 में मोहिनी डे
2021 में मोहम्मद रिजवान T20I सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज
पाकिस्तान के मोहम्मद रिजवान (Mohammad Rizwan) इस साल टी-20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बने. इस साल रिजवान ने कुल 29 मैच खेलते हुए 1326 रन बनाए. इसी साल रिजवान ने टी-20 इंटरनेशनल में एक शतक भी ठोका और साथ ही 12 अर्धशतक अपनी झोली में डालने में सफल रहे.
बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान ने T20I में सबसे अधिक शतकीय साझेदारी करने वाले बल्लेबाज
पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम (Babar Azam) और रिजवान टी-20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा बार शतकीय साझेदारी करने वाली जोड़ी बन गई, उन्होंने केएल राहुल और रोहित शर्मा के रिकॉर्ड को पछाड़़ दिया. रिजवान और बाबर के नाम अब टी-20 इंटरनेशनल में 6 दफा शतकीय साझेदारी करने का रिकॉर्ड है. मजेदार बात ये है कि सभी 6 शतकीय साझेदारी दोनों ने इसी साल किए हैं. दूसरी ओर राहुल और केएल राहुल ने 5 बार टी-20 इंटरनेशनल में शतकीय साझेदारी निभाई है.
शोएब मलिक ने पाकिस्तान के लिए रचा इतिहास
शोएब मलिक (Shoaib Malik) टी-20 इंटरनेशनल में पाकिस्तान की ओर से सबसे तेज अर्धशतक जमाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. मलिक ने टी-20 वर्ल्ड कप के दौरान स्कॉटलैंड के खिलाफ 18 गेंद पर पचासा ठोका, जो T20I में पाकिस्तान की ओर से जमाया गया सबसे तेज अर्धशतक है. मलिक ने ऐसा कर 11 साल पुराने रिकॉर्ड को तोड़ा था. उमर गुल ने 2010 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 21 गेंद पर पचासा ठोका था.
Video: लाइव मैच में कप्तान ने गेंदबाज को किया KISS, वीडियो वायरल
एक कैलेंडर ईयर में कप्तान के तौर पर सबसे ज्यादा T20I रन
यह साल बाबर आजम के लिए भी कमाल रहा. बाबर ने टी-20 इंटरनेशनल में बतौर कप्तान एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बने. साल 2021 में बाबर ने 939 रन बनाए. बाबर के बाद दूसरे नंबर पर बांग्लादेश के कप्तान महमूदुल्लाह रहें जिन्होंने इस साल टी-20 इंटरनेशनल में बतौर कप्तान 496 रन बनाए.
भारतीय क्रिकेट टीम विवाद : कप्तान को लेकर विवादों का लंबा इतिहास'
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं