विज्ञापन
This Article is From Jan 28, 2023

WPL : अडानी स्पोर्ट्सलाइन ने मिताली राज को बनाया महिला लीग की टीम गुजरात जायंट्स का मेंटर

महिला प्रीमियर लीग के पहले सीज़न के लिए गुजरात जायंट्स ने पूर्व भारतीय कप्तान मिताली राज को मेंटर बनाया है.

WPL : अडानी स्पोर्ट्सलाइन ने मिताली राज को बनाया महिला लीग की टीम गुजरात जायंट्स का मेंटर
मिताली राज को मिली बड़ी ज़िम्मेदारी
नई दिल्ली:

महिला प्रीमियर लीग के पहले सीज़न के लिए गुजरात जायंट्स ने पूर्व भारतीय कप्तान मिताली राज को मेंटर बनाया है. बता दें कि अदानी स्पोर्ट्सलाइन ने मिताली को अपनी टीम के लिए मेंटोर के रूप में नियुक्त किया है, जिन्हें महिला क्रिकेट के सर्वकालिक महान खिलाड़ियों में से एक माना जाता है. मिताली इस भूमिका में महिला क्रिकेट को बढ़ावा देंगी और गुजरात में खेल को जमीनी स्तर पर विकसित करने में मदद करेंगी.

गुजरात जायंट्स को मिलेगा फायदा
अडानी ग्रुप ने जारी प्रेस रिलीज में कहा कि वीमेन प्रीमियर लीग जो मार्च-अप्रैल 2023 में होगी और हमने इसके लिए अपनी टीम गुजरात जायंट्स के लिए मिताली को मेंटोर के रूप में नियुक्त  किया है. मिताली ने न केवल हालिया वर्षों में भारतीय क्रिकेट के लिए अग्रणी भूमिका निभाई बल्कि इसके अलावा उपलब्धियां, पुरस्कार और प्रशंसाएँ अर्जित की हैं. महिला क्रिकेट को राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय दोनों प्लेटफॉर्मस पर सुर्खियों में लाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है. 

मिताली ने कहा ऐसा
अपनी नियुक्ति पर पूर्व कप्तान मिताली राज ने कहा, "महिला प्रीमियर लीग का उद्घाटन सत्र महिला क्रिकेट के लिए एक शानदार कदम है और अदानी समूह की भागीदारी खेल के लिए भी एक बड़ा बढ़ावा है. महिला क्रिकेट लगातार बढ़ रहा है, और इस तरह की प्रेरणा निस्संदेह युवा महिलाओं को पेशेवर रूप से क्रिकेट खेलने पर विचार करने के लिए प्रोत्साहित करेगी. मेरा मानना ​​है कि कॉर्पोरेट्स की उच्च प्रभाव वाली भागीदारी अंततः भारत को और अधिक गौरव दिलाने की प्रक्रिया को तेज करने में मदद करेगी. 

शानदार रहा है करियर
सबसे महान महिला क्रिकेटरों में से एक के रूप में स्वीकार की गयीं मिताली राज ने अपने वनडे करियर की शुरुआत एक खास उपलब्धि की थी, जब उन्होंने अपने पहले ही वनडे मैच में शतक जड़ा था. साथ ही मिताली महिला वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली खिलाड़ी हैं और उन्होंने टी20 में भी 17 अर्धशतक बनाए हैं. मिताली राज वीमेंस टी20 चैलेंज के भी 3 सीज़न में खेलती हुई नज़र आई थी. 
ये भी पढ़े- 

गांगुली ने विश्व कप के लिए सेलेक्टरों और राहुल द्रविड़ से किया यह खास अनुरोध

स्पीड स्टार उमरान मलिक को क्यों नहीं मिला गेंदबाज़ी का मौका, जानें बड़ा कारण

स्पोर्ट्स से जुड़ी खबर के लिए सब्सक्राइब करें NDTV Sports HIndi

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mithali Raj, Harmanpreet Kaur Bhullar, Smriti Mandhana, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com