- इस साल भारत में खेला जाएगा विश्व कप
- साल 2011 में जीता था भारत ने 50-50 वर्ल्ड कप
- विराट को टेस्ट में भी रन बनाने होंगे-सौरव
पिछले कुछ महीनों में पूर्व कप्तान विराट कोहली (virat kohli) के बल्ले ने जैसी आग उगली है, उसे देखकर कहा जा सकता है कि वह "पुराना विराट" फैंस को मिला गया है, जो लंबे समय के लिए गुम हो गया था! अब उनके बल्ले से शतक निकलने शुरू हो गए हैं. लेकिन अब जबकि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कुछ ही दिन बाद टेस्ट सीरीज शुरू हो रही है, तो पूर्व कप्तान और बॉस सौरव गांगुली चाहते हैं कि कोहली इस फौरमेट में भी सुधार करते हुए बेहतर प्रदर्शन करें. यह सही है कि विराट ने व्हाइट-बॉल फौरमेट में बल्ले से जंग छुड़ाने में सफलता हासिल कर ली है, लेकिन टेस्ट क्रिकेट में उन्हें अभी भी अपनी चिर-परिचित फॉर्म में आना है. साथ ही, बीसीसीआी पूर्व बॉस ने इस साल भारत में खेले जाने वाले विश्व कप के लिए सेलेक्टरों और कोच द्रविड़ से खास अनुरोध भी किया है.
SPECIAL STORIES:
U-19 world cup ने इस भारतीय लड़की को बना दिया स्टार, नीलामी में देंगी दिग्गजों को टक्कर
Video: अपना आखिरी ग्रैंड स्लैम फाइनल नहीं जीत पाई सानिया मिर्जा, लेकिन विदाई भाषण से जीता सबका दिल
एक चैनल के साथ बातचीत में गांगुली ने विराट से अपनी उम्मीदों को लेकर साफ करते हुए कहा कि भारतीय क्रिकेट विराट पर निर्भर है. और यही वजह है कि अब उन्हें टेस्ट में भी अपना जलवा फिर से बिखेरने की जरूरत है. उन्होंने कहा कि कोहली बढ़िया कर रहे हैं. बांग्लादेश और श्रीलंका के खिलाफ विराटन ने शानदार प्रदर्शन किया. लेकिन अब उन्हें टेस्ट में भी फिर से अच्छा करने की जरूरत है क्योंकि भारतीय टीम उन पर निर्भर है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
पूर्व कप्तान बोले कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज जल्द ही शुरू होने जा रही है. और मैं उम्मीद करता हूं कि कोहली के लिए यह अच्छी साबित होगी. मैं चाहता हूं कि भारत और ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का फानल खेलें. वहीं, सौरव ने इस साल भारत में खेले जाने वाले विश्व कप में भारत के आसारों पर कहा कि भारतीय टीम बहुत ही मजबूत है. हमारे देश में क्रिकेट खेलने वाले खिलाड़ी बहुत ज्यादा हैं. आधों को राष्ट्रीय टीम में मौका नहीं मिलता क्योंकि प्रतिस्पर्धा बहुत ही कड़ी है. मैं वर्तमान भारतीय टीम को विश्व कप तक खेलते देखना चाहता हूं. मैं चाहता हूं कि सेलेक्टरों और राहुल द्रविड़ को इस टीम को विश्व कप तक बरकरार रखना चाहिए.
ये भी पढ़े-
* Australian Open 2023: सानिया-बोपन्ना की जोड़ी को मिक्स्ड डबल्स फाइनल में 6-7, 2-6 से मिली हार
स्पोर्ट्स से जुड़ी खबर के लिए सब्सक्राइब करें NDTV Sports HIndi
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं