विज्ञापन

आज पाकिस्तान के मोहसिन नकवी से ट्रॉफी लेगी टीम इंडिया?

महिला एशिया कप के फाइनल में भारत और श्रीलंका के बीच फाइनल मैच खेला जा रहा है, अब यह देखने वाली बात होगी कि क्या खिताब जीतने के बाद भारतीय महिला टीम पाकिस्तान के मोहसिन नकवी से ट्रॉफी लेगी .

आज पाकिस्तान के मोहसिन नकवी से ट्रॉफी लेगी टीम इंडिया?
मोहसिन नकवी से ट्रॉफी लेगी टीम इंडिया? सबसे बड़ा सस्पेंस

महिला एशिया कप फाइनल में आज भारत और श्रीलंका के बीच मुकाबला खेला जा रहा है. इस मैच में सबकी नजरें सिर्फ महिला एशिया कप के फाइनल पर ही नहीं, बल्कि मैच के बाद होने वाले प्रेजेंटेशन सेरेमनी पर भी हैं. एशियन क्रिकेट काउंसिल के प्रेसिडेंट और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चेयरमैन मोहसिन नकवी के दुबई में हो रहे फाइनल में शामिल होने की उम्मीद है. प्रोटोकॉल के मुताबिक, वनकवी जीतने वाली टीम को ट्रॉफी प्रदान करेंगे.  यह मामला इसलिए चर्चा में है क्योंकि 2025 में पुरुषों के एशिया कप फाइनल के बाद विवाद हुआ था. फाइनल में पाकिस्तान को हराने के बाद, भारतीय टीम ने मोहसिन नकवी से ट्रॉफी लेने से इनकार कर दिया था. इससे एक अजीब स्थिति पैदा हो गई थी और ट्रॉफी प्रेजेंटेशन तय योजना के मुताबिक नहीं हो पाया था.

Latest and Breaking News on NDTV

सस्पेंस बरकरार

अब, जब भारतीय महिला टीम एशिया कप के फाइनल में है, और यदि खिताब जीतने में सफल रहती है तो फिर से सवाल उठ रहे हैं कि क्या भारतीय टीम आज खिताब जीतने के बाद पाकिस्तान के मोहसिन नकवी से ट्रॉफी लेगी ? हालांकि, रिपोर्ट्स के मुताबिक, न तो बीसीसीआई और न ही भारतीय महिला टीम ने सार्वजनिक रूप से ऐसा कोई संकेत दिया है कि वे मोहसिन नकवी से ट्रॉफी लेने से इनकार करेंगी. ऐसे में यह सवाल सबके मन में है. फाइनल के बाद होने वाले प्रेजेंटेशन सेरेमनी पर सबकी नजरें टिकी होंगी. क्रिकेट फैन्स यह देखने के लिए उत्सुक होंगे कि क्या ट्रॉफी बिना किसी विवाद के सौंपी जाती है या फिर कोई नया विवाद खड़ा होता है. अभी तक यह सस्पेंस बरकरार है. 

भारत की पहले बल्लेबाजी

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने  महिला एशिया कप टी20 मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया.दोनों टीम अपनी अंतिम एकादश में एक-एक बदलाव के साथ उतर रहीं हैं. भारत ने प्रतिका रावल की जगह जी कमलिनी को टीम में शामिल किया है जबकि श्रीलंका ने काव्या कविंदी के स्थान पर विष्मी गौतम को अंतिम एकादश में जगह दी है.

ये भी पढ़ें- वैभव सूर्यवंशी मैदान पर कदम रखते ही रच देंगे इतिहास, 20 साल बाद कारनामा करने वाले बन जायेंगे नंबर 1 भारतीय

ये भी पढ़ें- वैभव सूर्यवंशी आउट, सैमसन को मौका, आकाश चोपड़ा ने भारत बनाम अफगानिस्तान मुकाबले के लिए प्लेइंग XI का किया चुनाव

ये भी पढ़ें- 'तेज गेंदबाज' की टॉप 20 में एंट्री, नंबर 1 नीरज चोपड़ा, 80m से ज्यादा दूर भाला फेंकने वाले भारतीय जैवलिन थ्रोअर

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Women's Twenty20 Asia Cup 2026, India Women, Pakistan Women, Sri Lanka Women, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com