Will MS Dhoni Play Today in CSK vs DC IPL 2026 Match: IPL में अबतक 5 बार की चैंपियन और 5 बार की उपविजेता रही चेन्नई की टीम ने अपना आख़िरी फ़ाइनल मैच 2023 में खेला और तब ही अपनी आखिरी ट्रॉफ़ी उठाई थी. तब एमएस धोनी 41 साल के थे. चेन्नई की टीम उसके बाद से धोनी की बढ़ती उम्र के साथ आईपीएल में संघर्ष करती दिखी है. 2024 में चेन्नई पांचवें नंबर पर रही जबकि पिछले साल 2025 में आख़िरी पायदान पर यानी 10वें नंबर पर है. IPL 2026 में चेन्नई की टीम अबतक अबतक 9 में से 4 मैच जीतकर 8 अंकों के साथ छठे नंबर पर है. जबकि, अबतक किसी टीम ने प्ले-ऑफ्स में अपनी जगह पक्की नहीं की है और चेन्नई के भी आख़िरी चार में पहुंचने की गणितीय संभावनाएं बनी हुई हैं, ये सवाल हर मैच में बना रहता है कि धोनी अगला मैच खेलंगे या नहीं?
धोनी अगला मैच खेलेंगे या नहीं?
दिल्ली के खिलाफ चेन्नई की टीम दोपहर 3 बजे अभ्यास के लिए मैदान पर आई तो उससे पहले प्रेस कॉन्फ़्रेंस के लिए तो टीम के दक्षिण अफ़्रीकी गेंदबाज़ी कोच एरिक सिम्मंस से पहला सवाल धोनी के दिल्ली में मैच खेलने को लेकर ही किया गया. इसपर एरिक सिम्मंस ने कहा, “एमएस धोनी के बारे में अपडेट देना मेरे अधिकार से बाहर की बात है. वह दिल्ली में हमारे साथ नहीं हैं लेकिन लगातार बेहतर हो रहे हैं. जब वह तैयार होंगे, तभी तैयार होंगे.”
यानी दिल्ली के मैच के दौरान धोनी डगआउट में भी नहीं होंगे. ऐसे में धोनी के इस पूरे टूर्नामेंट में मैदान पर उतरने को लेकर सवाल उठने लगे हैं. IPL 2026 के शुरू होने से ठीक पहले धोनी के पांव में (पिंडली में) की वजह से चोटिल घोषित किये गये, उसके बाद कुछ मैचों में नेट्स पर भी नज़र आए. लेकिन मैदान पर नहीं.
क्या 10 मई को चेन्नई में धोनी का हो सकता है आख़िरी मैच?
धोनी ‘अमर, अकबर, एंथनी' की फिल्म जैसी अनहोनी हैं. उनके फ़ैसलों को जान पाना, ‘डॉन' को पकड़ने जैसा है- मुश्किल ही नहीं, नामुमकिन है! धोनी ने चेन्नई की आखिरी जीत के बाद जश्न के दौरान एक समारोह में एकबार कहा था, “मैं हमेशा अपना क्रिकेट प्लान करता हूं. मेरा आख़िरी वनडे गेम मेरे घरेलू शहर रांची में हुआ. था. मैं उम्मीद करता हूं कि मेरा आख़िरी टी-20 गें चेन्नई में होगा.”
पिछले दो सालों में धोनी के प्रदर्शन पर नज़र डालें तो-
साल रन स्ट्राइक रेट कैच स्टंप
2024 161 221 13 10
2025 196 136 12 6
यानी धोनी में अगले साल क्रिकेट खेलने की संभावनाएं उनके उम्र के मुताबिक और कम हो जाएंगी. ऐसे में अब जबकि चेन्नई को चेन्नई में ही अपना आख़िरी घरेलू मैच 10 मई को लखनऊ के ख़िलाफ़ खेलना है. तो क्या 10 मई को चेन्नई और क्रिकेट के थाला आख़िरी बार IPL और टी-20 को अलविदा कहने वाले हैं?
IPL 2026 में चेन्नई का सफर
1. राजस्थान ने चेन्नई को 8 विकेट से हराया, गुवाहाटी
2. पंजाब ने चेन्नई को 5 विकेट से हराया, चेन्नई
3. बैंगलोर ने चेन्नई को 43 रनों से हराया, बैंगलोर
4. चेन्नई ने दिल्ली को 23 रनों से हराया, चेन्नई
5. चेन्नई ने कोलकाता को 32 रनों से हराया, चेन्नई
6. हैदराबाद ने चेन्नई को 10 रनों से हराया, हैदराबाद
7. चेन्नई ने मुंबई को 103 रनों से हराया, मुंबई
8. गुजरात ने चेन्नई को 8 विकेट से हराया, चेन्नई
9. चेन्नई ने मुंबई को 8 विकेट से हराया, चेन्नई
IPL 2026 में चेन्नई के बाक़ी के मैच
10. 6 मई VS दिल्ली, दिल्ली में
11. 10 मई VS लखनऊ, चेन्नई में
11. 15 मई VS लखनऊ, लखनऊ में
12. 18 मई VS हैदराबाद, दिल्ली में
13. 26 मई VS गुजरात, अहमदाबाद में
14. VS दिल्ली, दिल्ली में
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं