विज्ञापन

पूर्व क्रिकेटर यूसुफ पठान के ससुर और साले गिरफ्तार, CCTV फुटेज के आधार पर एक्शन में आई पुलिस, ये है मामला?

आरोप है कि पूर्व क्रिकेटर युसूफ पठान के साले शोएब पठान और ससुर खालिद पठान और उनके रिश्तेदारों ने पीड़ित यूसुफ खान को एक मामूली बात को लेकर बांस के डंडों और बेसबॉल बैट से हमला किया था, जिससे उसे गंभीर चोटें आई हैं. पूरी मारपीट की घटना पास में लगे एक CCTV कैमरे में कैद हो गई है, जिसके आधार पर पुलिस ने यह कार्रवाई की है.

पूर्व क्रिकेटर यूसुफ पठान के ससुर और साले गिरफ्तार,  CCTV फुटेज के आधार पर एक्शन में आई पुलिस, ये है मामला?
FORMER CRICKETER YUSUF PATHAN RELATIVE ARRESTED

Father-in-Law and Brother-in-Law Arrested: पूर्व क्रिकेटर यूसुफ पठान के ससुर और साले को पुलिस ने मारपीट के एक मामले में मंगलवार को गिरफ्तार किया है. पूर्व क्रिकेटर के रिश्तेदारों पर मुंबई के भायखला इलाके में एक व्यक्ति के साथ बेरहमी से मारपीट करने का गंभीर आरोप लगा है. इस मामले में पुलिस ने ससुर और साले सहित उनके कई रिश्तेदारों को भी गिरफ्तार किया है.

आरोप है कि पूर्व क्रिकेटर युसूफ पठान के साले शोएब पठान और ससुर खालिद पठान और उनके रिश्तेदारों ने पीड़ित यूसुफ खान को एक मामूली बात को लेकर बांस के डंडों और बेसबॉल बैट से हमला किया था, जिससे उसे गंभीर चोटें आई हैं. पूरी मारपीट की घटना पास में लगे एक CCTV कैमरे में कैद हो गई है, जिसके आधार पर पुलिस ने यह कार्रवाई की है.

ये भी पढ़ें-Nashik TCS scandal:शाहरुख, रज़ा, आसिफ, तौसीफ, शफी ने गलत तरीके से छुआ, मेरे देवी-देवताओं को कहे अपशब्द, नासिक पीड़िता की जुबानी

सड़क पर जमा पानी यूसुफ पठान के साले शोएब खान पर पड़ गया था

गौरतलब है पीड़ित यूसुफ खान की कार से सड़क पर जमा पानी यूसुफ पठान के साले शोएब खान पर पड़ गया था, जिससे नाराज होकर शोएब ने यूसुफ खान के साथ मारपीट शुरू कर दी थी. यही नहीं,  जब पीड़ित मामले की शिकायत करने थाने में दर्ज कराने जा रहा था, तभी यूसुफ पठान के ससुर खालिद पठान और उनके अन्य रिश्तेदारों ने उसे रास्ते में रोक लिया था. 

भायखला पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों को हिरासत में लिया है

रिपोर्ट के मुताबिक मामले में भायखला पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों को हिरासत में लिया है और पुलिस का कहना है कि  घटना की आगे की जांच की जा रही है. माझगांव निवासी 30 वर्षीय शिकायतकर्ता यूसुफ आसीफ खान ने पूर्व क्रिकेटर यूसुफ खान के साले सोयब पठान, शहबाज पठान, मकालीक और उमरसाद पठान के खिलाफ थाने में मामला दर्ज कराया था.

वारदात 18 अप्रैल 2026 की रात लगभग 9 बजे हीराबाई कंपाउंड के पास माझगांव में घटित हुआ था. मामले में पूर्व क्रिकेटर के साले शोएब खान और ससुर खालिद समेत अन्य रिश्तेदार के खिलाफ दर्ज शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ बीएनएस2023 की धारा: 118(2), 115(2), 324, 352, 351(2) और 3(5) के तहत FIR दर्ज किया था. 

ये भी पढ़ें-कौन हैं आयुष जाखड़? जिनकी पत्नी भी है IPS, चर्चा में है बीजेपी MLA के बेटे के खिलाफ उनका हाई वोल्टेज एक्शन

गाली-गलौज किया और डंडे से पीड़ित की कार का कांच फोड़ दिया

एफआईआर में दर्ज शिकायत के मुताबिक वारदात के दिन पीड़ित यूसूफ खान अपनी कार से जा रहे थे, तभी टायर की वजह से सड़क पर जमा पानी आरोपी सोयब पठान पर पड़ गया. इस बात पर सोयब ने गाली-गलौज की और बांस के डंडे से कार का कांच फोड़ दिया. जब शिकायतकर्ता अपने परिवार (भाई सलमान और मामा जाकी अहमद) के साथ शिकायत करने बाहर निकले, तो चारों आरोपियों ने उन पर हमला कर दिया.

गंभीर रूप से घायल हुए पीड़ितों को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा

आरोप है कि पूर्व क्रिकेटर यूसुफ पठान के साले सोयब पठान और शहबाज पठान ने बांस के डंडे और बेसबॉल बैट से वार किया, जिससे शिकायतकर्ता के भाई सलमान का हाथ फ्रैक्चर हो गया और मामा के सिर और हाथ पर गंभीर चोटें आईं. एफआईआर में दर्ज शिकायत में कहा गया है कि आरोपियों ने कथित तौर पर जान से मारने की धमकी दी और वहां से फरार हो गए. घायलों का इलाज जे.जे. अस्पताल में कराया गया.

ये भी पढ़ें-अदीना मस्जिद नहीं आदिनाथ मंदिर... क्रिकेटर और नेता युसूफ पठान को बीजेपी का जवाब, जानिए पूरा मामला

लेखक के बारे में
img
पूजा भारद्वाज
Associate Editor -Current Affairs
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mumbai News, Maharasthra Crime, Yusuf Pathan, Former Cricketer
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com