पश्चिम बंगाल की राजनीति में सोमवार को नया इतिहास लिखा गया. ममता बनर्जी न सिर्फ अपनी पार्टी तृणमूल कांग्रेस की सत्ता बचा पाईं, बल्कि खुद अपनी भवानीपुर सीट भी हार गईं. बीजेपी के सुवेंदु अधिकारी ने उन्हें 15 हजार से अधिक वोटों से शिकस्त दी है. जीत के बाद अपनी पहली प्रतिक्रिया में सुवेंदु ने कहा कि यह सिर्फ उनकी जीत नहीं है, ये हिंदुत्व, बंगाल की जनता और प्रधानमंत्री मोदी की नीतियों की जीत है.
सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि सभी मुसलमानों ने ममता को वोट किया. वॉर्ड 76 में जहां सारे मुसलमान वोट हैं, वो सभी ममता को गए. लेकिन हिंदू, सिख, बौद्ध और जैन समाज के वोटरों ने मुझे अपना आशीर्वाद दिया है. उन्होंने साफ कहा कि ये हिंदुत्व की जीत है, बंगाल की जीत है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जीत है.
भवानीपुर से सुवेंदु अधिकारी की जीत पर बीजेपी नेता और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बंगाल की जनता का आभार जताया. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट में अमित शाह ने लिखा, भवानीपुर की जनता को मेरा प्रणाम और सलाम... स्थानीय मतदाताओं ने अपने जनादेश से बिल्कुल साफ कर दिया है कि एक अराजक सरकार का भविष्य में क्या हश्र होने वाला है.
Hats off to the people of Bhabanipur.
— Amit Shah (@AmitShah) May 4, 2026
Their mandate has made it clear what fate awaits an anarchic ruler.
ভবানীপুরের মানুষকে কুর্নিশ।
তাদের রায় স্পষ্ট করে দিয়েছে, একজন অরাজক শাসকের ভবিষ্যৎ কী হতে চলেছে।
सुवेंदु का कहना था कि ममता बनर्जी 15 राउंड की काउंटिंग तक आगे थीं, लेकिन जब मैं आगे आया तो वो भाग गईं. उन्होंने कहा कि सीपीएम का वोट मुझे ट्रांसफर कर दिया. बंगाली हिंदुओं ने खुलकर मुझे वोट दिया है, सिख समाज ने भी अपने वोटों का आशीर्वाद दिया है. अब मैं नंदीग्राम जा रहा हूं, वहां जीत का सर्टिफिकेट लेना है.
#BharatKiBaatBatataHoon | भवानीपुर में सबसे बड़ा उलटफेर, सुवेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी को 15 हजार से ज्यादा के अंतर से हराया@SyyedSuhail | #ResultsWithNDTV | #WestBengalResults pic.twitter.com/x1Ntmoubsj
— NDTV India (@ndtvindia) May 4, 2026
इससे पहले, सुवेंदु अधिकारी ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि आज सोनार बांग्ला के लिए एक नया सवेरा हुआ है. यह ऐतिहासिक जनादेश उस अटूट विश्वास का सबूत है जो पश्चिम बंगाल की जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में व्यक्त किया है. अंग-कलिंग-बंग क्षेत्र में राष्ट्रवादी भाजपा सरकारों के पक्ष में आए इस निर्णायक जनादेश के जरिए अब 'विकसित भारत' का सपना साकार होगा.
जय मां काली और जय श्री राम के साथ अपनी बात रखते हुए सुवेंदु ने कहा कि इस जीत को पश्चिम बंगाल बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने अपने खून और पसीने से सींचा है. भय के ऊपर प्रगति को चुनने के लिए मैं पश्चिम बंगाल की जनता के सामने नतमस्तक हूं. हम सब मिलकर पश्चिम बंगाल का पुनर्निर्माण करेंगे.
बता दें कि भवानीपुर सीट पर 20 राउंड तक वोटों की गिनती हुई. इसमें इस दौरान सुवेंदु अधिकारी को कुल 73,917 वोट मिले. वहीं ममता बनर्जी को 58,812 वोट मिल पाए. इस तरह ममता यहां से 15,105 वोटों से चुनाव हार गईं.
यह दूसरी बार है, जब सुवेंदु अधिकारी ने ममता को सीधे मुकाबले में हराया है. इससे पहले 2021 में हुए विधानसभा चुनाव में नंदीग्राम सीट पर सुवेंदु ने ममता को हराने में सफलता हासिल की थी. उसके बाद ममता ने भवानीपुर उपचुनाव लड़कर अपनी सदस्यता बचाई थी. अब सुवेंदु के हाथों उन्हें भवानीपुर में करारी हार का स्वाद चखना पड़ा है.
#BharatKiBaatBatataHoon | बंगाल की हॉट सीटों के नतीजे? देखिए कौन हारा, कौन जीता@SyyedSuhail | #ResultsWithNDTV | #WestBengalResults pic.twitter.com/g8VLykCUNn
— NDTV India (@ndtvindia) May 4, 2026
भवानीपुर काउंटिंग सेंटर के बाहर सोमवार को वोटों की गिनती के दौरान कई बार तनाव की नौबत आई. ममता बनर्जी खुद वहां पहुंचीं और उन्होंने हार को स्वीकार करने के बजाय भारतीय जनता पार्टी और चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाए. ममता ने बीजेपी और चुनाव आयोग के बीच मिलीभगत का आरोप लगाया और कहा कि इसकी वजह से नतीजे प्रभावित हुए हैं.
देखें- बंगाल की पहली बीजेपी कैबिनेट क्या लेगी फैसले? पीएम मोदी ने कर दिया ऐलान
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं