भारतीय कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) का मानना है कि क्रिकेट के सबसे छोटे प्रारूप में अपनाए गए निर्भीक रवैए से टीम को कभी कभार असफलताएं मिलेंगी, लेकिन उन्होंने इससे इनकार किया कि पिछले साल संयुक्त अरब अमीरात में खेले गए टी20 विश्व कप के दौरान टीम ने रूढ़िवादी रवैया अपनाया था. रोहित ने कहा कि नए रवैये से खिलाड़ियों को अधिक स्वतंत्रता मिली है, जिससे कि विश्वकप (T20 World Cup) के निराशाजनक अभियान के बाद टीम को सफलताएं मिली. भारत विश्वकप में दूसरे दौर से आगे नहीं बढ़ पाया था. रोहित ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पांच टी20 मैचों की श्रृंखला से पूर्व कहा, ‘हम पिछले विश्वकप में अनुकूल परिणाम हासिल नहीं कर पाए थे, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि हमने इतने वर्षों में खराब क्रिकेट खेली और मैं इस बात से सहमत नहीं हूं कि हम रूढ़िवादी क्रिकेट खेल रहे थे. यदि हम विश्व कप में एक या दो मैच हारते हैं इसका मतलब यह नहीं कि हमने मौकों का फायदा नहीं उठाया.'
यह भी पढ़ें: वाशिंगटन सुंदर की फिरकी में उलझा इंग्लिश बल्लेबाज, गेंद सामने से चकमा देते हुए स्टंप पर जा लगी
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
उन्होंने कहा, ‘अगर आप विश्वकप से पहले हमारे प्रदर्शन को देखें तो हमने लगभग 80 प्रतिशत मैच जीते. अगर हमने रूढ़िवादी तरीका अपनाया तो फिर हम इतने मैच कैसे जीत सकते थे. यह सही है कि हम विश्वकप में हार गए थे, लेकिन ऐसा होता है. इसका मतलब यह नहीं है कि हम खुलकर नहीं खेल रहे थे.'रोहित ने कहा, "बाद में हमने कोई बदलाव नहीं किया. हम पहले की तरह ही खेल रहे थे ,लेकिन खिलाड़ियों को अपना नैसर्गिक खेल खेलने के लिए अधिक छूट दी गई थी. खुलकर खेलो और किसी तरह का बेवजह दबाव मत लो. यदि आप खुलकर खेलते हैं तो प्रदर्शन में वह दिखेगा.'
रोहित ने कहा कि भारतीय टीम और उसके प्रशंसकों को इस तरह के बदलावों के साथ आगे बढ़ना होगा. उन्होंने कहा, ‘हम अभी जिस तरह की क्रिकेट खेल रहे हैं उसमें कभी कभार असफलताएं मिलना लाजमी है, लेकिन इसमें कोई परेशानी नहीं क्योंकि हम कुछ सीख रहे हैं और कुछ अलग करने की कोशिश कर रहे हैं.'भारतीय कप्तान ने कहा, ‘इसलिए इसमें गलतियों की थोड़ी गुंजाइश है लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि हमारे खिलाड़ी खराब खेल रहे हैं. इसका मतलब है कि हम कुछ नया करने की कोशिश कर रहे हैं समय के साथ हर किसी को बदलना पड़ता है और हम बदलाव कर रहे हैं और मुझे लगता है कि बाहर बैठे लोगों को भी अपनी सोच में बदलाव लाने की जरूरत है.'
रोहित ने कहा है कि इस साल के आखिर में ऑस्ट्रेलिया में होने वाले आगामी टी-20 विश्व कप के लिए टीम लगभग तय है और अब केवल कुछ स्थानों पर ही फैसला लिया जाना बाकी है. उन्होंने कहा, ‘टीम में कुछ स्थान है जिनको अभी भरना है और हम जानते हैं कि इन स्थानों को भरने के लिए हमें क्या करना होगा. अभी हम जो मैच खेल रहे हैं उनमें इन चीजों पर ध्यान दे रहे हैं.'रोहित ने कहा, ‘हम जो भी श्रृंखला खेल रहे हैं वह महत्वपूर्ण है. निश्चित तौर पर विश्व कप पास में है, लेकिन भारत के लिए आप जो भी श्रृंखला खेलते हो वह अहम होती है. हमने इंग्लैंड में जो हासिल किया, वह अहम था और हम उसे ही आगे बढ़ाना चाहते हैं.'
* WI vs IND T20: संजू सैमसन फैंस के लिए खुशखबरी, विंडीज के खिलाफ प्रदर्शन से मिला बड़ा फायदा
* IND Predicted XI vs WI: पहले टी20 में कैसी होगी रोहित शर्मा की टीम, क्या Ashwin को मिलेगा मौका?
* Birmingham 2022: हाथ में तिरंगा लिए पीवी सिंधु और मनप्रीत सिंह ने भारतीय दल की अगुवाई की- VIDEO
स्पोर्ट्स से जुड़ी Latest Updates के लिए अभी NDTV Sports Hindi को सब्सक्राइब करें. Click to Subscribe
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं