इंग्लैंड में पहली बारी काउंटी चैंपियनशिप खेल रहे वाशिंगटन सुंदर (Washington Sundar) वहां छा गए है. लंकाशायर (Lancashire) के लिए खेलते हुए भारतीय क्रिकेटर ने शानदार प्रदर्शन करते जा रहे हैं. चैंपियनशिप (County Championship) में डिवीजन 1 के मुकाबले में केंट के खिलाफ चौथी पारी में सुंदर ने तीन विकेट चटकाए और लंकाशायर को 184 रन से जीत हासिल करने में मदद की. इस पारी के दौरान सुंदर ने एक परफेक्ट ऑफ ब्रेक गेंद डालकर बल्लेबाज को हैरान करते हुए बोल्ड किया.
That is an incredible delivery from @Sundarwashi5 😲#LVCountyChamp pic.twitter.com/rLyMvMmI9l
— LV= Insurance County Championship (@CountyChamp) July 28, 2022
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
केंट के जॉर्डन कॉक्स (Jordan Cox) के खिलाफ सुंदर की गेंद ने विकेट की खुरदुरे हिस्से पर पिच किया और तेजी से सीधे अंदर मुड़ते हुए स्टंप पर जा लगी. बल्लेबाज ये देखकर हैरान रह गया. सुंदर और लंकाशायर के खिलाड़ियों जश्न में खुशी से झुम उठे. सुंदर की वजह से कॉक्स सिर्फ एक रन बनाकर पवेलियन लौटे.
ये सुंदर के लिए इस पारी का दूसरा विकेट था. उन्होंने इससे पहले केंट के कप्तान जैक लीनिंग को आउट किया था.
इससे पहले, लंकाशायर ने अपनी पहली पारी में 145 रन बनाए थे, जिसके जवाब में केंट ने 270 रन बनाए और 125 रन की बढ़त बनाई. दूसरी पारी में गेम बदलते हुए लंकाशायर ने 436/9d का स्कोर खड़ा किया.
जिसमें जोश बोहनोन की 134 रन की पारी सबसे ज्यादा मददगार साबित हुई. आखिरी में लंकाशायर ने केंट को 127 रन पर ऑलआउट करते हुए जीत हासिल की. जिसमें टॉम बेली ने पांच विकेट चटकाए.
सुंदर ने लंकाशायर के लिए अब तक दो मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 52 रन देकर 8 विकेट लिए हैं.
स्पोर्ट्स से जुड़ी Latest Updates के लिए अभी NDTV Sports Hindi को सब्सक्राइब करें. Click to Subscribe
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं