- झारखंड में दामोदर नदी पर चास और धनबाद को जोड़ने वाला 337 मीटर लंबा नया हाईलेवल पुल बनाया जाएगा
- नया पुल 10 मीटर चौड़ा होगा और पुराने जर्जर पुल की मरम्मत भी साथ-साथ की जा रही है
- इस पुल से धनबाद और बोकारो के बीच दूरी कम होगी तथा रांची समेत आसपास के इलाकों को भी फायदा मिलेगा
झारखंड में सड़क संपर्क को और बेहतर करने की दिशा में तेजी से काम चल रहा है. दामोदर नदी पर चास और धनबाद को जोड़ने वाले तेलमच्चो पुल और पुराने पुल के बीच में 337 मीटर लंबा नया पुल बनाया जा रहा है.इस हाईलेवल पुल का निर्माण कार्य सितंबर में शुरू हो गया था, जो कि तेजी से चल रहा है. यह पुल करीब 10 मीटर चौड़ा होगा.खास बात यह है कि नया पुल बनने के बाद भी पुराना पुल बना रहेगा. 1980 के दशक में बने इस जर्जर पुल की मरम्मत की जा रही है. इससे स्थानीय लोग बहुत खुश हैं. तेलमच्चो हाई-लेवल ब्रिज से सबसे ज्यादा फायदा मुख्य रूप से धनबाद और बोकारो जिलों को होगा.
तेलमच्चो हाई-लेवल ब्रिज से किसे सबसे ज्यादा फायदा?
पुल बनने से दोनों औद्योगिक शहरों के बीच की दूरी और सफर का समय कम हो जाएगा. धनबाद सीधे तौर पर बोकारो और रांची से जुड़ता है. इसके बनने से धनबाद के लोग बिना किसी ट्रैफिक जाम के बोकारो और रांची आ-जा सकेंगे. चास और बोकारो स्टील सिटी के लोगों के लिए यह पुल वरदान साबित होगा. वहीं इस पुल का फायदा अप्रत्यक्ष रूप से रांची,गिरिडीह, रामगढ़ और पुरुलिया के लोगों को होगा. लोगों के लिए धनबाद और बोकारो आना-जाना आसान हो जाएगा.
-
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
17 करोड़ 48 लाख रुपये की लागत से बन रहा नया पुल
दामोदर नदी पर पुल बनाने में करीब 17 करोड़ 48 लाख रुपये का खर्च किया जा रहा है. इसके लिए पैसा सीसीएल कंपनी दे रही है. वहीं इसे बानने का काम झारखंड राज्य राज्यमार्ग प्राधिकरण की देख-रेख में किया जा रहा है. नए पुल को कुमार एंड राय कंस्ट्रक्शन कंपनी बना रही है. वहीं 51 लाख 71 हजार रुपये की लागत से पुराने पुल की मरम्मत की जा रही है. इस जर्जर पुल के ठीक होने से लोगों को आवाजाही में बड़ी राहत मिलेगी.
डीपीआर तैयार करने की प्रक्रिया शुरू
दामोदर नदी पर पुल दांटू से कथारा जाने वाली सड़क के 16वें किलोमीटर में बनाया जा रहा है. इसका डीपीआर तैयार करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. इसके बनने से दांटू-कथारा सड़क पर आने-जाने में बहुत मदद मिलेगी.
पलामू में बाईपास बनाने की तैयारी
इसके साथ ही सिंगारी जोड़िया पर करीब 5 किमी. लंबे दो एक्वाडक्ट बनाए जाने की भी प्लानिंग चल रही है. गिरिडीह में कई प्रमुख सड़कों का पुनर्निर्माण किया जाएगा, ताकि उनको चौड़ा और मजबूत किया जा सके. वहीं पलामू के नोडीहा बाजार में 3.14 किमी. लंबा बाईपास बनाने की तैयारी चल रही है.
करमटोली-ओरमांझी पथ से बरियातू फायरिंग रेंज तक नई सड़क बनेगी
वहीं रांची में अरगोड़ा चौक-कटहल मोड़ सड़क का अधूरा काम भी पूरा किया जाएगा.वहीं करमटोली-ओरमांझी पथ से बरियातू फायरिंग रेंज तक नई सड़क भी बनाए जाने की योजना है. साथ ही एलपीएन शाहदेव चौक से बूटी मोड़ तक सड़क का नवीनीकरण भी किया जाना है. इन परियोजनाओं का मकसद झारखंड के विभिन्न क्षेत्रों में सड़क नेटवर्क को और मजबूत करना है.
बाईपास के लिए होगा जमीन का अधिग्रहण
3.140 किमी लंबा बाईपास बनाने के लिए जमीन का अधिग्रहण किया जाना है.पुनर्वास और वन भूमि डायवर्जन से संबंधित प्रस्ताव तैयार कंसल्टेंसी करेगी. इसके लिए 30 दिन की समय सीमा निर्धारित की गई है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं