वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज (WI vs IND) में क्लीन स्वीप दर्ज करने के बाद भारतीय टीम शुक्रवार के शुरू हो रही पांच मैचों की टी20 सीरीज (India West Indies Series) में भी शानदार प्रदर्शन करना चाहेगी. इस सीरीज में रोहित शर्मा (Rohit Sharma) टीम इंडिया की कप्तानी करेंगे. वनडे सीरीज में आराम दिए गए हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) और ऋषभ पंत की भी वापसी होगी. ये देखना दिलचस्प होगा कि इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई आक्रामक ब्रांड की क्रिकेट को भारत विंडीज टीम के खिलाफ भी जारी रखता है या नहीं. इससे भी बड़ा सवाल ये है कि लंबे समय से टीम के बाहर चल रहे रविचंद्रन अश्विन (Ravichandran Ashwin) को पहले टी20 में प्लेइंग 11 में मौका मिलेगा या नहीं.
पहले टी20 में भारतीय प्लेइंग 11 इस प्रकार को सकती है:
रोहित शर्मा: कप्तान की वापसी हो चुकी है और वो एक बड़ी पारी खेलने की उम्मीद करेंगे. इंग्लैंड के खिलाफ उन्होंने काफी रन बनाए थे लेकिन अच्छी शुरुआत को किसी बड़ी पारी में बदलने में असमर्थ रहे.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
ऋषभ पंत: इंग्लैंड के खिलाफ इस विस्फोटक बल्लेबाज को ओपनिंग का मौका दिया गया. देखना दिलचस्प होगा कि वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टी20 में भी उन्हें टॉप ऑर्डर में उतारा जाता है.
दीपक हुड्डा: टीम में विराट कोहली के नहीं होने से हुड्डा को नंबर 3 में उतारा जा सकता है, जैसा कि आयरलैंड के खिलाफ उन्हें खेलाया गया था. जहां ऑलराउंडर ने शतक जड़ने का काम किया.
सूर्यकुमार यादव: वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज सूर्या के लिए कुछ खास नहीं गई. हालांकि इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टी20 में उन्होंने शतक जड़ने का काम किया था. इसी तरह का प्रदर्शन वो दोहराना चाहेंगे.
हार्दिक पांड्या: ऑलराउंडर ने इस साल बल्ले और गेंद से प्रदर्शन कर शानदार वापसी की है. टी20 सीरीज में वापसी के साथ भारत के लिए एक्स फैक्टर साबित हो सकते हैं.
दिनेश कार्तिक: अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन किया था लेकिन आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ वो ऐसा करने में असफल रहे हैं. कार्तिक एक बार फिर फिनिशर की भूमिका को बखूबी निभाना चाहेंगे.
रविंद्र जडेजा: विंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए उन फिट रहने वाले ऑलराउंडर के फिट होने पर प्लेइंग 11 में शामिल होने की संभावना है.
रविचंद्रन अश्विन: ऑफ स्पिनर टीम के गेंदबाजी अटैक में विविधता लाने का काम करते हैं. बल्लेबाजी में भी वो काम आ सकते हैं.
भुवनेश्वर कुमार: तेज गेंदबाज इस साल फॉर्म में चल रहे हैं. इंग्लैंड के खिलाफ उन्होंने कमाल की गेंदबाजी की. अगर गेंद को स्विंग मिलती है तो वह काफी घातक साबित हो सकते हैं.
हर्षल पटेल: जसप्रीत बुमराह की गैरमौजूदगी में वो डेथ ओवर स्पेशलिस्ट का काम कर सकते हैं. पिछले कुछ मैचों में उनका प्रदर्शन देखने को मिला है.
अर्शदीप सिंह: दूसरे वनडे में आवेश खान ने निराश किया था, जिसकी वजह से वो तीसरे वनडे में गायब रहे. उनकी जगह अर्शदीप को खिलाया जाएगा या नहीं ये देखना होगा.
स्पोर्ट्स से जुड़ी Latest Updates के लिए अभी NDTV Sports Hindi को सब्सक्राइब करें. Click to Subscribe
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं