South Africa Women U19 vs India Women U19, 1st T20: भारतीय महिला अंडर 19 टीम की गेंदबाज मन्नत कश्यप (Mannat Kashyap) ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले टी-20 मैच में आर अश्विन और दीप्ति शर्मा की तरह नॉन स्ट्राइकर एंड पर खड़े बैटर को रन आउट किया, जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. दरअसल, पहले टी-20 मैच में भारतीय टीम को 54 रन से शानदार जीत मिली. इस मैच में भारतीय टीम ने पहले खेलते हुए 20 ओवर में 137 रन बनाए थे जिसके साउथ अफ्रीकी अंडर 19 महिला टीम 20 ओवर में 8 विकेट पर 83 रन ही बना सकी. इस तरह से पहले टी-20 मैच में भारतीय महिला को शानदार जीत मिली.
इस मैच में भारतीय महिला गेंदबाज मन्नत ने विरोधी टीम की बैटर को नॉन स्ट्राइकर एंड पर रन आउट कर एक बार फिर सभी को आर अश्विन और दीप्ति शर्मा की याद दिला दी. लेकिन इस बार बैटर आउट नहीं हुईं बल्कि कप्तान शेफाली वर्मा ने उस बैटर को फिर से बैटिंग करने का न्योता दे दिया. सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
दरअसल, हुआ ये कि साउथ अफ्रीकी बैटर जेना इवांस (Jenna Evans) नॉन स्ट्राइक एंड पर खड़ी थीं और गेंदबाज मन्नत गेंद करने के लिए जैसे ही आगे बढ़ी,वैसे ही भारतीय गेंदबाज ने भांप लिया कि बैटर क्रीज से बाहर निकल रही हैं. ऐसे में मन्नत ने बिना देरी किए गेंद करने से पहले गेंद को स्टंप पर लगा दिया. जिसके बाद अंपायर ने इवांस को आउट दे दिया. लेकिन इसके तुरंत बाद इवांस को भारतीय कप्तान शेफाली (Shafali Verma) ने पवेलियन जाने से रोक लिया और उन्हें बैटिंग करने के लिए कहा. भारतीय महिला कप्तान की इस जेस्चर को लेकर सोशल मीडिया पर बातें हो रही है.
Just Mannat Kashyap things🫡😌#SAU19vINDU19 pic.twitter.com/oWG8pkZolv
— Prajin (@wcriccrazeprajn) December 27, 2022
Oh no I hope there's none of this in the u19 WC! https://t.co/s7SgkNto1v
— Danielle Wyatt (@Danni_Wyatt) December 27, 2022
I don't know denying an existing rule and using such emoji for an under-19 girl who abided that rule is an act of "Spirit of Cricket". https://t.co/GnH4Ak5eYr
— Ritwika Dhar (@RituD307) December 27, 2022
वहीं, बता दें कि आईपीएल (IPL) के दौरान अश्विन ने जोस बटलर को ऐसे ही रन आउट किया था जिसकी खूब आलोचना हुई थी. वहीं, हाल ही में दाप्ति शर्मा ने इंग्लैंड के खिलाफ आखिरी वनडे मैच में चार्ली डीन को नॉन स्ट्राइक एंड पर रन आउट कर दिया था, जिसके कारण ही भारतीय टीम मैच जीतने में सफल रही थी. दीप्ति शर्मा के इस एक्ट को लेकर इंग्लैंड क्रिकेट ने काफी बवाल काटा था और भारतीय क्रिकेटर दीप्ति की खूब आलोचना की थी. लेकिन इस बार शेफाली ने बैटर को वापस खेलने के लिए बुलाकर हर किसी को चौंका दिया.
इस मैच में पहली बार अंडर 19 टीम की कप्तानी कर रहे शेफाली बल्ले से कोई खास कमाल नहीं कर पाईं और गोल्डन डक का शिकार होकर पवेलियन लौटी थीं.
ये भी पढ़े-
IND vs SL: इस वजह से ऋषभ पंत को श्रीलंका के खिलाफ नहीं मिली किसी भी टीम में जगह
स्पोर्ट्स से जुड़ी खबर के लिए सब्सक्राइब करें NDTV Sports HIndi
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं