IND vs ENG Tests: भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज का आगाज 25 जनवरी से होने वाला है. पहला टेस्ट मैच हैदराबाद में खेला जाएगा. इंग्लैंड के खिलाफ कोहली का रिकॉर्ड शानदार रहा है. ऐसे में एक बार फिर सबकी नजर विराट कोहली पर रहेगी. देखना दिलचस्प होगा कि इस बार विराट (Virat Kohli) टेस्ट सीरीज में क्या कमाल करते हैं. 28 टेस्ट मैच में 1991 रन बनाने में सफल रहे हैं. कोहली ने इंग्लैंड के खिलाफ 5 शतक और 9 अर्धशतक जमाने में सफलता हासिल की है.(Virat Kohli's Test career in numbers). ऐसे में इस बार टेस्ट सीरीज में सबकी नजर किंग कोहली पर रहेगी.
यह भी पढ़ें: मोहम्मद रिजवान ने ऐसा रिकॉर्ड बनाकर रचा इतिहास
-
'कॉकटेल 2' को मिले रिव्यू पर कृति सेनन ने NDTV वर्ल्ड समिट में कहा- फिल्म देखना एक पर्सनल एक्सपीरियंस है -
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
# टेस्ट में कोहली 9 चौका लगाने में सफल रहे तो अपने टेस्ट करियर में 1000 चौका लगाने में सफल हो जाएंगे. टेस्ट में ऐसा कारनामा भारत की ओर से सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड़, वीरेंद्र सहवाग, लक्ष्मण और गावस्कर ने अपने टेस्ट करियर में 1000 से ज्यादा चौका लगाने में सफल रहे हैं.
# विराट कोहली 152 रन दूर हैं अपने 9000 टेस्ट रन से, ऐसा करते ही कोहली टेस्ट में 9000 रन बनाने वाले भारत के चौथे बल्लेबाज बन जाएंगे. इससे पहले सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड़ और सुनील गावस्कर ने टेस्ट में 9000 से ज्यादा रन बनाए हैं.
# टेस्ट सीरीज के दौरान 9 रन बनाते ही कोहली टेस्ट में इंग्लैंड के खिलाफ 2000 रन पूरा करने में सफल हो जाएंगे. इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट में 2000 से ज्यादा रन भारत की ओर से केवल सचिन तेंदुलकर और सुनील गावस्कर ने बनाए हैं. कोहली ने अबतक 1991 रन इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट में बनाने में सफल रहे हैं.
यह भी पढ़ें: "एकतरफा तलाक...", पाकिस्तानी एक्ट्रेस के साथ शोएब मलिक ने की शादी, सानिया मिर्जा के पिता का रिएक्शन हुआ वायरल
# 52 रन बनाते ही कोहली टेस्ट में किसी एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने में सफल हो जाएंगे. इस समय कोहली ने अपने टेस्ट करियर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाए हैं. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट में कोहली ने 2042 रन 25 टेस्ट में बनाए हैं. वहीं, इंग्लैंड के खिलाफ कोहली ने टेस्ट में कुल 1991 रन बना लिए हैं.
# 3 शतक लगाते ही कोहली इंग्लैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे. इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक सुनील गावस्कर ने लगाया है. गावस्कर ने टेस्ट में 7 शतक लगाने में सफलता हासिल की है. कोहली ने अबतक इंग्लैंड के खिलाफ 5 शतक लगाए हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं