विज्ञापन

युवराज की 30 मिनट की कॉल ने दिया साहस, तब जाकर 'Boss Baby' वैभव ने खेली रिकॉर्ड-ब्रेकिंग पारी, बोले- मैं परेशान था लेकिन युवी सर

15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने सिर्फ 53 गेंदों में 204 रन बनाए, जिसमें 28 छक्के और 7 चौके शामिल थे. इंडिया 'ए' ने 250 रनों के लक्ष्य को केवल 14.2 ओवर में हासिल कर लिया और 254/3 का स्कोर बनाया. उनकी इस पारी में लिस्ट 'ए' क्रिकेट के सबसे तेज शतक और दोहरे शतक का रिकॉर्ड शामिल है.

युवराज की 30 मिनट की कॉल ने दिया साहस, तब जाकर 'Boss Baby' वैभव ने खेली रिकॉर्ड-ब्रेकिंग पारी, बोले- मैं परेशान था लेकिन युवी सर
युवराज सिंह से बातचीत के बाद वैभव सूर्यवंशी ने खेली रिकॉर्ड-ब्रेकिंग पारी
NDTV

वैभव सूर्यवंशी ने भारत-ए की ओर से खेलते हुए यूएई के खिलाफ 204 रनों की ऐतिहासिक पारी खेली. उन्होंने 52 गेंदों में रिकॉर्ड तोड़ते हुए दोहरा शतक जड़ा, जिससे इंडिया 'ए' ने यूएई के खिलाफ सात विकेट से जीत दर्ज करते हुए एसीसी मेंस एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 के सेमीफाइनल में जगह बनाई. अपनी इस आतिशी पारी को लेकर वैभव ने बात की और इसका पूरा क्रेडिट युवराज सिंह को दिया है. 

आतिशी दोहरा शतक जमाने के बाद वैभव सूर्यवंशी ने बताया कि कैसे युवराज सिंह के एक कॉल ने उनकी किस्मत बदल दी और मैच में उन्होंने तूफानी दोहरा शतक जमाया. वैभव सूर्यवंशी ने बीसीसीआई की ओर से जारी वीडियो में कहा, "मैंने मैच से पहले 4 लोगों से बात की थी. अपने पिता जी से, अपने कोच मनीष सर से, औj एक मेरा दोस्त है उससे मैंने बात की थी. मैंने युवराज सर से अपनी बल्लेबाजी को लेकर काफी देर तक बात की थी. मैं अपनी बल्लेबाजी को लेकर काफी परेशान था. युवी सर से मैंने अपनी बल्लेबाजी को लेकर बात की और उन्होंने मुझे काफी कुछ समझाया था. मैंने उनसे खुलकर बात की थी , सर ये-ये दिक्कत मुझे आ रही है. मैं जब विकेट पर जा रहा हूं. य़ुवी सर ने मुझे अच्छे से सबकुछ बताया और कहा कि कैसे खुद को पिच पर बनाए रखना है. 

वैभव ने कहा कि, "उन्होंने मुझे आधे घंटे तक सबकुछ समझाया, उन्होंने मुझसे कहा था कि तू अगर 20 गेंद खेलता है तो स्कोर अलग होगा. उन्होंने और भी काफी कुछ तकनीकी तौर पर समझाया था. युवी सर से जो मैंने बात की थी, उसने मुझे काफी हेल्प किया और मैंने दोहरा शतक जमाने में सफलता हासिल की. दो मैच जो अच्छे नहीं रहे थे. रन नहीं बन रहे थे. मन अशांत था लेकिन युवी सर ने बात की जिसके बाद मेरे अंदर जो डाउट था तो वो क्लियर हो गया ".

15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने कहा, "य़ुवी सर से बात की तो मुझमें फिर से कॉन्फिडेंस आया, वो मेरे आइडियल हैं. जब आप अपने आइडियल से बात सुनते हैं तो आपको सबकुछ समझ आ जाता है. उन्होंने मुझे काफी कुछ बताया, युवी सर ने मुझे बताया कि "मैं कहां गलती कर रहा हूं, इसके बाद मैंने बाद में अपने पुराने वीडियो देखे तो मुझे पता चला कि मैं कहां गलती कर रहा हूं, मैंने अपनी पारी में यह कोशिश की कि पुरानी गलती न करूं. उन्होंने मुझे एक दो चीजें बताई जिसने मुझे काफी मदद की". 

इसके अलावा वैभव ने अपने कोच ऋषि को भी श्रेय दिया, जो उन्हें लगातार गेंद पर पैनी नजर रखने की सलाह देते रहे हैं—एक ऐसी सलाह जो उन्हें अंडर-19 के दिनों से ही मिलती आ रही है. वैभव सूर्यवंशी ने कहा, "वे अंडर-19 के समय से ही मुझसे यही कह रहे हैं। वे कहते हैं कि अगर मैं गेंद को ठीक से देखूं, तो खेल मेरे लिए आसान हो जाएगा." 

यह भी पढ़ें | IPL Auction 2027: बेन स्टोक्स की वापसी, बेनक्रॉफ्ट भी नीलामी में शामिल, मुस्तफिजुर रहमान का नाम गायब

यह भी पढ़ें | वैभव सूर्यवंशी नंबर-1, टॉप-5 में हैरी ब्रूक, लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज दोहरा शतक लगाने वाले 5 बल्लेबाज

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Vaibhav Sooryavanshi, India A, Yuvraj Singh, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com