- कोहली का सुपर छक्का, क्रिकेट जगत हक्का-बक्का !
- कोहली का 103 मी. लंबा छक्का !
- कोहली के 63 गेंदों पर 100 रन
जारी इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2023) में बुधवार को आरसीबी (RCB) की जीत के बाद हर तरफ विराट कोहली (Virat Kohli) के ही चर्चे हैं. जिसने भी विराट की बैटिंग देखी, उसके मुंह से यही निकला-अरे यह तो पुराने कोहली हैं! वही कॉन्फिडेंस, वही जोश, वही फुटवर्क और वही प्रचंड छक्के! इस शतक के सात ही विराट ने आईपीएल में अपने चार साल के शतक के सूखे को खत्म कर दिया. यह कोहली के 63 गेंदों पर 12 चौकों और 4 छक्कों से 100 रन का ही असर था कि आरसीबी ने धमाकेदार अंदाज में जीत के लिए 187 का लक्ष्य हासिल कर लिया. पारी में कोहली ने एक से बढ़कर एक शॉट जड़े, लेकिन लक्ष्य का पीछा करने के दौरान पारी के आठवें ओवर में विराट ने ऐसा छ्क्का डीप-मिडविकेट के ऊपर से जड़ा कि नॉन स्ट्राइकर छोर पर कप्तान फाफ डु प्लेसी का मुंह खुला का खुला रह गया.
SPECIAL STORIES:
-
'कॉकटेल 2' को मिले रिव्यू पर कृति सेनन ने NDTV वर्ल्ड समिट में कहा- फिल्म देखना एक पर्सनल एक्सपीरियंस है -
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
The Beauty (& the Beast) of #TATAIPL #SRHvRCB #IPLonJioCinema #Kohli https://t.co/qfCZLvS2f6 pic.twitter.com/Ju0rBsfEIA
— JioCinema (@JioCinema) May 18, 2023
पारी का आठवां ओवर भारतीय पेसर नितीश रेड्डी ने फेंका था. यह खासी छोटी गेंद थी और खुद को गेंद को अंदर लाने के लिए कोहली को पैर नहीं चलाने पड़े. टप्पा खाने के बाद यह शॉट के लिए आदर्श ऊंचायी पर आयी. और विराट ने इसे मिडविकेट के ऊपर से ऐसा टांगा कि नॉन-स्ट्राइक छोर पर खड़े फाफ डु प्लेसी एकदम विस्मित रह गए. यह एक सौ तीन मीटर लंबा छक्का रहा और फाफ कोहली की तरफ देखते हुए प्रशंसा में उनके नजदीक तक गए.
कुल मिलाकर विराट और फाफ ने मिलकर मैच को मजबूत आधार से पूरी तरह से एकतरफा बना दिया. इन दोनों ने पहले विकेट के लिए 172 रन की साझेदारी की. लेकिन छाए रहे विराट कोहली, जिन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया. यह कोहली की एक ऐसी पारी रही, जिसे उनके सर्वश्रेष्ठ टी20 शतकों में से एक कहा जा सकता है. और इस पारी पर दुनिया के दिग्गजों की तरफ से प्रतिक्रिया आ रही है.
--- ये भी पढ़ें ---
* IPL 2023: SRH के खिलाफ एकतरफा जीत पर Kohli ने दिया 'विराट' बयान, "बाहर कोई क्या..."
* VIDEO: फाफ डु प्लेसिस के साथ 172 रनों की साझेदारी पर विराट कोहली ने किया बड़ा खुलासा, 'इसका राज है...'
* RCB vs SRH: विराट कोहली के शतक पर पत्नी अनुष्का शर्मा का दमदार रिएक्शन, 'बम है वो'
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं