गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आईपीएल का 23वां मुकाबला खेला जा रहा है. इस मुकाबले में राजस्थान के कप्तान संजू सैमसन ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया. टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात ने शुभमन गिल और डेविड मिलर की पारियों के दम पर निर्धारित 20 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 177 रन बनाए और राजस्थान को जीत के लिए 178 रनों का लक्ष्य दिया.
गुजरात टाइटंस से मिले लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान रॉयल्स की शुरूआत खराब रही और टीम को 2 रन के स्कोर पर ही यशस्वी जायसवाल के रूप में पहला झटका लगा. हार्दिक पांड्या राजस्थान की पारी का दूसरा ओवर फेंकने आए थे और उन्होंने अपने पहले ओवर की तीसरी ही गेंद पर जायसवाल को गिल के हाथों कैच आउट करवा पवेलियन की राह दिखाई. इसके बाद राजस्थान को अगले ओवर में एक और बड़ा झटका लगा. मोहम्मद शमी ने तीसरे ओवर में फार्म में चल रहे जोस बटलर को बोल्ड कर राजस्थान को मैच का दूसरा झटका दिया.
-
'कॉकटेल 2' को मिले रिव्यू पर कृति सेनन ने NDTV वर्ल्ड समिट में कहा- फिल्म देखना एक पर्सनल एक्सपीरियंस है -
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
मोहम्मद शमी के दूसरे ओवर की पांचवी गेंद पर जोस बटलर ने स्कूप शॉट खेलकर बाउंड्री लेनी चाही. इसके लिए बटलर ने स्टंप्स छोड़ दी थी और ऑफ साइड की तरफ आ गए थे. शमी की गेंद इन स्विंग हुई और गेंद सीधे विकेट को लगी. बटलर का करामाती शॉट खेलने का फैसला गलत साबित हुआ. बटलर अपने आईपीएल करियर में दूसरी बार शून्य के स्कोर पर आउट हुए. जोस बटलर के इस विकेट से राजस्थान मुश्किल में आ गई और टीम पावर प्ले में सिर्फ 26 रन ही बना पाई.
देखें वीडियो
T. I. M. B. E. R!
— IndianPremierLeague (@IPL) April 16, 2023
Huge Wicket for @gujarat_titans! 👏 👏@MdShami11 with his first wicket of the match! 👍 👍#RR 2 down as Jos Buttler departs.
Follow the match 👉 https://t.co/nvoo5Sl96y#TATAIPL | #GTvRR pic.twitter.com/DBspi43pRo
बात अगर मुकाबले की करें तो टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात की शुरूआत खराब रही थी और टीम को 5 रनों के स्कोर पर साहा के रूप में पहला झटका लगा था. इसके बाद टीम को 32 के स्कोर पर साई सुदर्शन के रूप में दूसरा झटका लगा. हालांकि, इसके बाद हार्दिक और गिल ने गुजरात की पारी को संभाला. यह साझेदारी बड़ी हो पाती उससे पहले ही चहल ने हार्दिक को पवेलियन की राह दिखाई. हालांकि, बाद में डेविड मिलर ने 30 गेंदों पर 46 रनों की पारी खेलकर गुजरात की पारी को मजबूती दी. गिल ने गुजरात के लिए 45 रन बनाए तो मिलर ने 46 रनों की पारी खेली. राजस्थान के लिए संदीप शर्मा सबसे सफल गेंदबाज रहे और उन्होंने 4 ओवरों में 25 रन देकर 2 विकेट झटके.
--- ये भी पढ़ें ---
* VIDEO देखें: विराट ने कुछ इस अंदाज से देखा गांगुली को, तो सोशल मीडिया अपने ही अंदाज में चहक उठा
* VIDEO देखें: कोहली को देखते ही गांगुली को लगा "करंट", मैच के बाद कोई आई कॉन्टैक्ट नहीं, कोई हैंडशेक नहीं
स्पोर्ट्स से जुड़ी खबर के लिए सब्सक्राइब करें NDTV Sports HIndi
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं